रूस-अमेरिका-यूक्रेन के बीच 10-11 नवंबर को अबू धाबी में होगी त्रिपक्षीय वार्ता : पुतिन
अबू धाबी, 07 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुष्टि की कि रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अगला वार्ता दौर 10 और 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में आयोजित होगा। यह पहल जारी युद्ध को समाप्त करने, तनाव कम करने और शांति के रास्ते तलाशने के उद्देश्य से की गई है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के हवाले से रशिया टुडे (आरटी) और तुर्की की सरकारी एजेंसी अनाडोलू ने बताया कि पुतिन ने शुक्रवार को रक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वार्ता शुरू होने की संभावना है और इसके लिए उन्होंने रूसी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले अधिकारियों को भी बुलाया है।
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार, अबू धाबी में होने वाली बातचीत में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति के सहयोगी...
