Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अजय पाण्डेय

छिंदवाड़ा पुलिस ने दीपावली पर 151 मोबाइल लौटाए, 26.58 लाख के गुम मोबाइल मालिकों को सौंपे

छिंदवाड़ा पुलिस ने दीपावली पर 151 मोबाइल लौटाए, 26.58 लाख के गुम मोबाइल मालिकों को सौंपे

मध्य प्रदेश, राज्य
छिंदवाड़ा, 05 नवंबर (हि.स.). दीपावली के उल्लास के बीच, छिंदवाड़ा पुलिस ने 151 परिवारों को उनकी प्रतीक्षित खुशियों से नवाज़ा। 26.58 लाख रुपये मूल्य के गुम मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे खिल उठे। साइबर सेल की तकनीकी जाँच और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, 26 लाख 58 हजार रुपये की कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल लौटाने पर माहौल संतोष और उल्लास से परिपूर्ण रहा, जिससे यह दिन कई लोगों के लिए सबसे बड़ी सौगात बन गया। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष खरे के निर्देशानुसार, साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई की। पिछले कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोब...