Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अछोटा

धमतरी में तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई‑फाई सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा व्यापक डिजिटल लाभ

धमतरी में तीन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई‑फाई सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा व्यापक डिजिटल लाभ

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल लागू की जा रही है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) द्वारा अनुमोदित कुल तीन लाख 54 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत अछोटा, मेघा और कसपुर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक वाई‑फाई सेवा स्थापित की जाएगी। प्रत्येक पंचायत को 1 लाख 18 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को इंटरनेट‑आधारित सेवाओं का आसान उपयोग संभव होगा और विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, शैक्षणिक वीडियो, ई‑लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म व डिजिटल अध्ययन सामग्री तक निरंतर पहुँच मिल सकेगी। योजना के अनुसार धमतरी विकासखंड की अछोटा ग्राम पंचायत, मगरलोड विकासखंड की मेघा ग्राम पंचायत और नगरी विकासखंड की कसपुर ग्राम पंचायत में वाई‑फाई नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। जनप...