टाटा स्टील की खेल प्रोत्साहन पहल से उभरती राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का नया मुकाम
टाटा स्टील की खेल प्रोत्साहन पहल से झारखंड समेत पूरे देश की उभरती खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है। कंपनी दशकों से खेलों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के अवसर उपलब्ध करा रही है। इस पहल का उद्देश्य केवल चैंपियंस तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा माहौल विकसित करना है, जिसमें युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखरने और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।
मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 1996 में जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित टाटा आर्चरी अकादमी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अकादमी ने अब तक नौ ओलंपियन, नौ अर्जुन पुरस्कार विजेता और 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज तैयार कर चुके हैं। यहाँ प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक ह...
