Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रोजगार

देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि विकसित भारत- "जीरामजी योजना" केवल रोजगार का वादा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगी। गरीब, जनजाति और पिछड़ा वर्ग को रोजगार मिले, उसके लिए यह कानून आया है। यह योजना देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सोमवार को सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नवीन योजना विकसित भारत-जीरामजी योजना से ग्रामीण जीवन में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। इस कानून में पुराने प्रावधानों को संशोधित करते हुए गांवों को अधिक अधिकार और स्...
जयराम रमेश ने बजट से पहले सरकार को आर्थिक चुनौतियों पर किया आगाह

जयराम रमेश ने बजट से पहले सरकार को आर्थिक चुनौतियों पर किया आगाह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संसद के आगामी सत्र की घोषणा के बाद देश की अर्थव्यवस्था में उपस्थित गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि वित्त वर्ष 2026/27 का बजट बीस दिनों में पेश किया जाएगा और यह निस्संदेह 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को ध्यान में रखेगा, लेकिन असली प्रश्न यह है कि क्या सरकार मौजूदा आर्थिक वास्तविकताओं को स्वीकार करने के लिए तैयार है। रमेश ने एक्स पर लिखा कि 16वें वित्त आयोग ने 17 नवंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें 2026/27 से 2031/32 की अवधि के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के वितरण से संबंधित सिफारिशें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा को समाप्त करने वाले नए कानून के तहत 60:40 लागत साझा करने के फार्मूले से चिंतित राज्य सरकारें अब और अधिक आशंका में हैं। उन्होंने भारतीय अर्थव्य...
मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन गई है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़ के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है। किसान रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले।...
रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

छत्तीसगढ़, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के विकासखंड खड़गवां से प्रदेश में जर्नी आफ सेनिटेशन हाइजिन (जोश) का हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया है। उल्लेखनीय है कि ‘जोश’ पहल के माध्यम से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थागत व सामुदायिक शौचालयों की नियमित, वैज्ञानिक और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम है। ‘जोश’ पहल से युवा स्वच्छता प्रहरी बनकर समाज में ...