Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जांच

सिरसा में युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी शिकायत

सिरसा में युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी शिकायत

अपराध
सिरसा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव कुरंगावाली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भेजा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है, मृतक युवक पर पैसों के लेन-देन को लेकर दबाव बना रहा था और झूठा पर्चा दर्ज करने की धमकी दे रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए रोड़ी थाना में बुलाया गया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को कुछ जानकार उनके घर आए और बलजीत सिंह को अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह बलजीत का शव एक प्लॉट में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। बलजीत सिंह गांव में एक सैलून चलाता था और उसका विवाद कांस्टेबल सुखबीर के साथ था। आरोप है कि कांस्टेब...
पटना नीट छात्रा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई द्वारा होगी

पटना नीट छात्रा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई द्वारा होगी

राष्ट्रीय
पटना, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पटना के चर्चित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) छात्रा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के तहत केंद्रीय एजेंसी को जांच की अनुमति दे दी है। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब पटना जिले के चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस आदेश के बाद राज्य पुलिस की बजाय यह मामला अब सीधे केंद्रीय एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में आ गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, यह अनुमति दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत दी गई है। अधिसूचना में उल्लेख है कि बिहार के राज्यपाल ने सीबीआई को जांच, पर्यवेक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्य में अधिकार क्षेत्र प्रदान किया है। यह आद...
बलरामपुर में नदी किनारे रेत में दबा मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच शुरू

बलरामपुर में नदी किनारे रेत में दबा मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में शुक्रवार को सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति और उसे छिपाने के तरीके को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। जानकारी अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा एक शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से रेत के नीचे दबाया गया होगा। इसी आधार पर पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने...
मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह नगर में शनिवार की रात एक किन्नर के घर डकैती की वारदात घटी। इस घटना में 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घर में प्रवेश करके, वहां उपस्थित लोगों को बंधक बनाकर लगभग 22 तोला सोना, कैश समेत कुल 30 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आंबा में रहने वाली किन्नर राबिया के घर पर यह घटना रात लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। राबिया और उसके दो साथी किन्नर इस दौरान घर पर मौजूद थे। बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और पहले किन्नरों को हथियार के बल पर डरा कर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर के सभी ताले काटकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने किन्नरों के शरीर की तलाशी भी ली तथा उनसे जेवर भी निकालवाए। करीब चार किलो चांदी के जेवर और लगभग चार लाख रुपये नकद लूट गए। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच...
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम की सूचना के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
लखनऊ, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार कर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सुबह 08:46 बजे दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या (6ई-6650) में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर 09:17 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को उतार कर विमान को तत्काल आइसोलेशन वे में पार्क कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान के बाथरूम में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर “प्लेन में ...
सोलापुर में तेज रफ्तार कार का हादसा, पांच लोगों की मौत

सोलापुर में तेज रफ्तार कार का हादसा, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय
सोलापुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, जिसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुणे-सोलापुर हाइवे पर मोहोल के पास देवडी पाटी इलाके में रात करीब एक बजे पहुंची, तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। रविवार की तड़के इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहोल पुलिस की टीम मौके पर ...
झांसी में प्रेमिका हत्या के मामले में नीले बक्से में मिली मानव अवशेष, तीन लोग हिरासत में

झांसी में प्रेमिका हत्या के मामले में नीले बक्से में मिली मानव अवशेष, तीन लोग हिरासत में

अपराध
झांसी, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक नीले बक्से से उठती दुर्गंध और टपकते पानी की सूचना पर लोडिंग चालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बक्से को खोला, तो उसमें महिला के शव के टुकड़े और जली हुई राख मिली, जिससे सनसनी फैल गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि मृतक महिला का नाम प्रीति था, जो रिटायर्ड रेल कर्मी बृजभान की तीसरी पत्नी थी। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह बृजभान पर पैसे देने का दबाव बना रही थी, जिसके फलस्वरूप उसकी हत्या की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को काटकर और जलाकर नीले बक्से में शव के अवशेष रखकर लोडिंग चालक के माध्यम से ठिकाने लगाने का प्रयास किया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने मामले की गहन जांच की पुष्टि की है।...
महोबा में राजमार्ग किनारे खड़ा ट्रक चोरी, न्यायालय की कार्रवाई के बाद हुआ मुकदमा

महोबा में राजमार्ग किनारे खड़ा ट्रक चोरी, न्यायालय की कार्रवाई के बाद हुआ मुकदमा

अपराध
महोबा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा 14 टायरा ट्रक गायब होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रक के न मिलने पर उसके मालिक संतलाल रामजी सरोज ने पहले पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। संतलाल ने बताया कि वह अपनी ट्रक को 31 जुलाई 2025 को महोबा से कानपुर के लिए ले जा रहा था। चिचारा गांव में ट्रक की वायरिंग जलने के कारण उसने ट्रक को वहीं पर खड़ा कर मिस्त्री की तलाश में जनपद मुख्यालय गया। बारिश के कारण मिस्त्री न मिलने पर वह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर वापस आया तो ट्रक को गायब पाया। इसके बाद उसने खन्ना थाने में शिकायत की और 14 अगस्त को एसपी को भी पत्राचार किया, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। खन्ना ...
नाबालिग के साथ देशी कट्टा और कारतूस की बरामदगी, पुलिस जांच में जुटी

नाबालिग के साथ देशी कट्टा और कारतूस की बरामदगी, पुलिस जांच में जुटी

अपराध
सिलीगुड़ी, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गुरुदयाल जोत इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार के कटिहार जिले का निवासी सुषांत पासवान अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। इलाके में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि बाद में सुषांत ने हथियार अपने एक नाबालिग रिश्तेदार को सौंप दिया। इसकी सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस शनिवार देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सुषांत पासवान फरार हो गया। बाद में नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग की हिरासत से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इलाके में डर फैलाने या वर्चस्व कायम करने के इरादे से हथियार लाया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार नाबालिग को रविवार को दार्ज...
मानसिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की, दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ

मानसिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की, दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ

अपराध
नोएडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नोएडा के थाना फेस-थ्री क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रह रहे एक युवक ने शुक्रवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना फेस-थ्री के थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि तरवेज (27) सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। देर रात को उसने अपने फ्लैट में लगे पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी अरवि...