Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वन विभाग

अनूपपुर: हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय पर हमला, आहार की तलाश में देर रात पहुंचा गांव

अनूपपुर: हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय पर हमला, आहार की तलाश में देर रात पहुंचा गांव

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी में जहां तीन हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं रोहिलाकछार गांव में रविवार रात एक हिंसक वन्यप्राणी ने गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह जानवर रात के समय गांव में आहार की तलाश करता रहा। जैतहरी के ग्राम पंचायत क्योटार के रोहिलाकछार गांव में बाबूलाल यादव जंगल से वापस लौट रहे थे, तभी गांव के आंगनवाड़ी के पास अचानक उस हिंसक वन्यप्राणी ने गाय पर हमला किया और उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं। कुछ देर हंगामा होने पर जानवर जंगल की ओर भाग गया। लेकिन देर रात वह फिर से गांव में आ गया और आहार की खोज में छानी में चढ़ गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसे गांव से बाहर खदेड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग जैतहरी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आसपास के वन क्षेत्र में उस हिंसक...
कोरबा : रानी झरिया में वन विभाग का व्यापक स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक सौंदर्य संरक्षण का दिया संदेश

कोरबा : रानी झरिया में वन विभाग का व्यापक स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक सौंदर्य संरक्षण का दिया संदेश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थल इस समय पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सतरेगा, बुका, नकिया, झोराघाट, गहनियां, खेतार, केंदई, कॉफी प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट और देवपहरी जैसे रमणीय स्थलों पर प्रतिदिन हजारों सैलानी अपनी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इन्हीं स्थलों में से एक सुंदर रानी झरिया है, जहां वन विभाग ने एक विशाल स्वच्छता अभियान का संचालन किया। वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के नेतृत्व में और एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में बालकों वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत रानी झरिया क्षेत्र में व्यापक सफाई का कार्य किया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरा, अनुपयोगी सामग्...
सूरजपुर : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

सूरजपुर : सरकारी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अशोभनीय कार्यक्रम का आरोप, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटा प्रशासन

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में वन विभाग के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में कथित तौर पर अश्लील डांस का आयोजन दिखाया गया है। मामला सामने आते ही वन विभाग और जिला प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो लगभग चार से पांच महीने पुराना है, जो अगस्त या सितंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में रेस्ट हाउस के हॉल में डांसरों का प्रदर्शन दिखाया जा रहा है, जहां कुछ लोग खुलकर पैसे बांटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) से जुड़े अधिकारी द्वारा किया गया था, जिसके लिए हॉल में गद्दे भी बिछाए गए थे। वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के भी शामिल होने का दावा किया जा रहा है, जिससे यह मामला और गंभीर होता जा रहा...
वन विभाग की कार्रवाई: उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में छह शिकारी गिरफ्तार

वन विभाग की कार्रवाई: उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में छह शिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsराज्य वन क्षेत्र अंतर्गत शिकार के मामलों पर अंकुश लगाने के निर्देश वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए हैं। उन्होंने किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग द्वारा लगातार एंटी स्नेयर वाक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वन विभाग को लगातार सफलता मिलती रही है।वन क्षेत्र में शिकार पर अंकुश लगाने के लिए कठोर गश्त, वनकर्मियों की तैनाती, आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन, ट्रैप कैमरे, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, कड़े कानून और जुर्माने, और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, खासकर पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है।गरियाबंद जिले के परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत ओड़ सर्कल में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवा...