Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लोकतंत्र

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, ...
तेलंगाना में महिला अधिकारी के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर टीवी चैनल के तीन पत्रकार पुलिस हिरासत में

तेलंगाना में महिला अधिकारी के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर टीवी चैनल के तीन पत्रकार पुलिस हिरासत में

राष्ट्रीय
हैदराबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तेलंगाना की राजधानी **हैदराबाद** में एक **तेलुगु टीवी चैनल** के तीन पत्रकारों को एक **महिला अधिकारी** के खिलाफ कथित मानहानिकारक खबर प्रसारित करने के मामले में **बुधवार** को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। तेलंगाना में पत्रकारों की गैर-कानूनी गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री **किशन रेड्डी** ने **बुधवार** को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि **तेलंगाना सरकार** जिस तरह से पत्रकारों और पत्रकारिता, जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, के साथ बर्ताव कर रही है, वह गलत है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए पत्रकारों के घरों पर हमला किया, उनके दरवाजे तोड़े और उन्हें हिरासत में लिया। **तेलंगाना के वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन** ने सीनियर पत्रकार **डोंथु रमेश**, **परिपूर्णाचारी**, **दसारी सुधीर** को आधी रात को अपराधियों की तरह गिरफ्त...
जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह यहां गुरुवार, 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार यहां के संविधान क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। इस मौके पर वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर-द्वितीय, राजस्थान) के विद्यार्थी युवा संसद का पुनः मंचन प्रस्तुत करेंगे। इस विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रनिंग संसदीय शील्ड और ट्रॉफी हासिल की है। मंत्रालय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2024-25 में नवोदय विद्यालय समिति...
लोकसभा अध्यक्ष की केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद-टोबैगो और सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष की केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद-टोबैगो और सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने केन्या, मालदीव, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की जानकारी साझा करते हुए भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक जुड़ाव को बताते हुए भविष्य में इन देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई। ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष डॉ. मोसेस मसिका वेटांगुला से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि उनके साथ गर्मजोशी पूर्ण चर्चा हुई। उन्होंने भारत और केन्या के साझा ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी के अफ्रीका प्रवास और केन्या में गुजराती समुदाय के योगदान पर चर्चा के बारे में बताया। बिड़ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब बहुआयामी सा...
प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में होगा। प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इसमें 42 राष्ट्रमंडल देशों और चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के कुल 61 स्पीकर और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में समकालीन संसदीय विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों के निर्माण में स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका, संसदीय कार्यप्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, सांसदों पर सोशल मीडिया का प्रभाव, संसद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के नवाचार और मतदान से आगे नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करन...
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और दिल्ली में हुए घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को सीधे निशाने पर लिया गया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों पर दिल्ली पुलिस के जरिए हमला कराया जा रहा है, ताकि विरोध की आवाज को दबाया जा सके। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या अब लोकतंत्र को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है और क्या यही ‘नया भारत’ है, जहाँ असहमति को ताकत के बल पर चुप कराया जाता है। पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि पहले प्रवर्तन निदेशालय का “बेशर्म दुरुपयोग” किया गय...
दिल्ली में तृणमूल सांसदों के साथ व्यवहार शर्मनाक और अस्वीकार्य : ममता बनर्जी

दिल्ली में तृणमूल सांसदों के साथ व्यवहार शर्मनाक और अस्वीकार्य : ममता बनर्जी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी सांसदों के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को “शर्मनाक और अस्वीकार्य” करार देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में लिया गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए अपना आक्रोश साझा किया। ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित प्रतिनिधियों को सड़...