Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बस्तर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

राष्ट्रीय
बीजापुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में आज शनिवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है इसलिए मुठभेड़ का स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इससे पहले bastar में सक्रिय एकमात्र बचे नक्सली कमांडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों की बड़ी टुकड़ी से हुआ। इस मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सली के मारे जाने एवं मौके से AK-47 रायफल बरामद किए जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारि...
रायपुर : बस्तर के पारापुर डायवर्सन योजना के लिए नाै करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

रायपुर : बस्तर के पारापुर डायवर्सन योजना के लिए नाै करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन **जल संसाधन विभाग** द्वारा **बस्तर जिले** के **विकासखण्ड-लोहांडीगुड़ा** के अंतर्गत **पारापुर डायवर्सन योजना** के कार्यों के लिए **9 करोड़ 30 लाख 11 हजार रुपये** स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अंतर्गत **350 हेक्टेयर** रूपांकित क्षेत्र में **सिंचाई सुविधा** उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए आज **गुरुवार** को **मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर** को पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।...
संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकतंत्र के मंदिर की कार्यप्रणाली को समझने और युवाओं में संसदीय गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार 15 जनवरी को जगदलपुर में संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन होने जा रहा है। संभाग स्तरीय आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के समीप कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगा। ​इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सांसद बस्तर महेश कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत...