मुख्यमंत्री साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी में आज बुधवार को संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ **मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय** करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए **667 करोड़ 57 लाख रुपये** से अधिक की लागत के **211 विकास कार्यों** का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत **200 जोड़ों** के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद भी देंगे।
तातापानी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों **रामानुजगंज**, **सामरी** और **प्रतापपुर** में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, खेल, आवास, जलापूर्ति और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोका...







