प्रधानमंत्री वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन आधुनिक इंटीरियर्स और उन्नत सुविधाओं के साथ लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने का प्रयास करेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मालदा में आयोजित कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़...








