Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता संकट: ग्रेप 4 लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता संकट: ग्रेप 4 लागू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 428 पहुंच गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने स्थिति को देखते हुए ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू कर दी। वायु गुणवत्ता की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आगे और अधिक गिरावट को रोकने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) उप-समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उप-समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप के स्टेज 4 यानी गंभीर श्रेणी के तहत सभी कड़े प्रतिबंधात्मक कदम तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, भले ही एक्यूआई अभी 450 के पार न गया हो। अधिकारियों के अनुसार पश्चि...
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिल्ली में अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिल्ली में अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय अंतरिक्ष यात्री एवं एक्ज़िओम-4 मिशन के मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (एनएससी) में शनिवार को वर्चुअल रियलिटी थिएटर और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक चलेगी। एनएससी के बयान के मुताबिक इस अवसर पर आयोजित होने वाली अंतरिक्ष प्रदर्शनी का शीर्षक "पृथ्वी से कक्षा तक: अंतरिक्ष की खोज साथ मिलकर" है, जो खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की समृद्ध विरासत और भविष्य की दृष्टि को प्रस्तुत करती है। इस कार्यक्रम के तहत करीब 400 स्कूली छात्रों के लिए "अंतरिक्ष यात्री से मिलें" शीर्षक से एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शुभांशु शुक्ला ने दिल्ली-एनसीआर के 22 स्कूलों के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अंतरिक्ष मिशन के लिए प्रशिक्षण, माइ...
संसद सुरक्षा उल्लंघन के चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत में वृद्धि

संसद सुरक्षा उल्लंघन के चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत में वृद्धि

कानून
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के चार आरोपितों की न्यायिक हिरासत को 6 फरवरी तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने सभी छह आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने और आरोपित ललित झा की आरोप मुक्त करने की अर्जी पर 6 फरवरी को सुनवाई का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक के आरोपित ललित झा की आरोप मुक्त करने की अर्जी का विरोध किया है। शनिवार को सुनवाई के दौरान इस मामले के सभी आरोपित कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2 जुलाई, 2025 को इस मामले के दो आरोपितों नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दी थी। उच्च न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने दोनों आरोपितों को प्रेस कांफ्रेंस करने और मीडिया को इंटरव्यू नहीं देने का निर्देश दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों आरोपितों को सोशल मीडिया पर ...
घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

घने कोहरे से प्रभावित दिल्ली में उड़ानें और ट्रेनें हो रही हैं लेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के कारण शनिवार सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के बड़े हिस्से में छाए घने कोहरे ने रेल और हवाई यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से कई फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कुल 177 ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट के स्टेटस को चेक कर लें, क्योंकि कोहरे की वजह से ऑपरेशन पर बीच-बीच में असर पड़ सकता है। रेलवे की ट्रेन रनिंग लिस्ट से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों के दो से 8 घंटे तक लेट चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी कम होने के क...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को निर्धारित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की और कहा कि भाजपा के संगठन पर्व–2024 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 19 जनवरी से नामांकन किए जाएंगे और 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह संपूर्ण प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय निर्वाचन मंडल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन...
कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ‘कैंपस टू मार्केट - दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ आज किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से आए युवा इनोवेटर्स, शिक्षकों, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद किया और छात्र-नेतृत्व वाले इनोवेशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। केंद्रीय राज्यमंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने स्टार्टअप प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न इनोवेशन, प्रोटोटाइप्स और बिजनेस मॉडलों को देखा और युवा उद्यमियों की रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कई छात्र टीमों से उनके स्टार्टअप आइडियाज, मार्केट स्ट्रेटेजी और सामाजिक...
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: रोहित शर्मा और विराट कोहली को घरेलू साथियों से मिली जमकर सराहना

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: रोहित शर्मा और विराट कोहली को घरेलू साथियों से मिली जमकर सराहना

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विजय हजारे ट्रॉफी (वीएचटी) 2025-26 में भारत के दिग्गज क्रिकेटरों रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि उनके घरेलू टीम के साथियों को भी गहराई से प्रभावित किया है। मुंबई और दिल्ली की टीमों के खिलाड़ियों ने इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। यह टूर्नामेंट 23 दिसंबर से शुरू हुआ है, जबकि फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस सीज़न में दो-दो मुकाबले खेले। रोहित ने 2018 के बाद पहली बार घरेलू वनडे क्रिकेट में वापसी की, जबकि कोहली ने करीब 15 साल बाद 2010 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। रोहित ने मुंबई की ओर से सिक्किम के खिलाफ पहले मैच में शानदार 155 रन की पारी खेली, हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं विराट कोहली ने दिल्ली के लिए गुजरात के ...
इंडिया ओपन बैडमिंटन: दिल्ली में प्रदूषण के कारण एंडर्स एंटोनसेन ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

इंडिया ओपन बैडमिंटन: दिल्ली में प्रदूषण के कारण एंडर्स एंटोनसेन ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डेनमार्क के विश्व नंबर-3 और चार बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने दिल्ली में हो रहे इंडिया ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से लगातार तीसरे साल नाम वापस ले लिया है। एंटोनसेन ने इसका कारण राजधानी दिल्ली में मौजूदा अत्यधिक वायु प्रदूषण को बताया है। 28 वर्षीय एंटोनसेन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “कई लोग जानना चाहते हैं कि मैंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन से नाम क्यों वापस लिया। फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है और मुझे नहीं लगता कि ऐसी स्थिति में यहां बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जाना चाहिए।” हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अगस्त में इसी वेन्यू पर होने वाली BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान हालात बेहतर होंगे। एंटोनसेन ने कहा, “उम्मीद करता हूं कि गर्मियों में, जब वर्ल्ड चैंपिय...
जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह यहां गुरुवार, 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार यहां के संविधान क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। इस मौके पर वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को सम्मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर-द्वितीय, राजस्थान) के विद्यार्थी युवा संसद का पुनः मंचन प्रस्तुत करेंगे। इस विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रनिंग संसदीय शील्ड और ट्रॉफी हासिल की है। मंत्रालय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2024-25 में नवोदय विद्यालय समिति...
थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर

थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका देने वाली खबर आई है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर पहुंच गई। खाद्य पदार्थों, गैर-खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में मासिक आधार पर बढ़ोतरी से थोक महंगाई दर में वृद्धि हुई है। यह पिछले 8 महीनों का उच्चतम स्तर है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर बढ़कर 0.83 फीसदी रही है। इससे पिछले महीने नवंबर में यह शून्य से नीचे 0.32 फीसदी और अक्टूबर में शून्य से नीचे 1.21 फीसदी रही थी। दिसंबर 2024 में थोक महंगाई दर 2.57 फीसदी थी। उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा, “दिसंबर 2025 में थोक महंगाई दर मुख्य रूप से अन्य विनिर्माण, खनिजों, मशीनरी एवं उपकरणों के विनिर्माण, ख...