Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तापमान

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

राष्ट्रीय
श्रीनगर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूरे कश्मीर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में सुधार तो हुआ, लेकिन यह हिमांक बिंदु से ऊपर नहीं बढ़ सका। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान क्रमशः शून्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5 डिग्री, बटोटे में 4.3 डिग्री, बनिहाल में 5.1 डिग्री और भद्रवाह में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पाया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि 11 से 15 जनवरी के बीच आंशिक बादल बने रहेंगे। 16 से 17 जनवरी के बीच कश्मीर संभाग में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और ऊंचाइयों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। 18 और 19 जनवरी को स्थितियों में समानता रहेगी और 20 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 21 से ...
छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी तक 18 जिलों में शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 10 जनवरी तक 18 जिलों में शीत लहर की चेतावनी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के एक-दो पॉकेट क्षेत्रों (पहाड़ी इलाकों) में तीखी ठंड और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जिले के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह रायपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन सुस्त नजर आया। कई इलाकों में देर सुबह तक धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर हवा की ऊपरी परतों में एक मौसमीय सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इसी ...
बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, महावीरगंज–विजयनगर में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शीतलहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत महावीरगंज और विजयनगर ग्राम पंचायत में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका ठिठुर उठा। कड़ाके की ठंड के चलते देर रात और तड़के सुबह खेतों में फसलों के ऊपर बर्फ की चादर जमी हुई नजर आई। वहीं, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर भी बर्फ की परत साफ दिखाई दी। अचानक बढ़ी ठंड से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।...
घने कोहरे से मध्य प्रदेश बेहाल, 17 जिलों में दृश्यता घटी, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

घने कोहरे से मध्य प्रदेश बेहाल, 17 जिलों में दृश्यता घटी, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में आज शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कुल 17 जिलों में मध्यम से घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली 12 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। इधर, दतिया और रीवा समेत प्रदेश के 7 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर और दतिया में दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पहला मौका रहा, जब दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर देखा गया। दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल में कोल्ड वेव का असर रहेगा। शहडोल में कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी। गुरुवार को भी प्रदेशभर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी र...