Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

सुलतानपुर में डीजे हटाने की बात पर कांस्टेबल पर हमला, 15 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज

सुलतानपुर, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा सादे कपड़ों में ड्यूटी पर तैनात रहते हुए, डीएम आवास के सामने तीन डीजे मुख्य मार्ग को घेरकर प्रतियोगिता कर रहे थे, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जाम के कारण असहज महसूस करते हुए, कांस्टेबल ने “श्री दुर्गा माता पूजा समिति” के डिजे संचालक से मार्ग खाली करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष भैयाराम, उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद और उपसंरक्षक पंकज कुमार निषाद समेत अन्य सदस्यों ने इस बात पर बहस शुरू कर दी। सिपाही ने परिचय दिया तो रोहित निषाद, नीरज मझवार, प्रदीप कुमार, घनश्याम निषाद, मंटू, सभाजीत, कालिका प्रसाद, बीबू कश्यप, कन्हैयालाल, सूरज निषाद, गोलू निषाद, अजय कुमार और 25-30 अन्य साथियों ने कांस्टेबल पर लात-घूंसों और लोहे की रॉड व लाठी से सिर पर वार करके मारा। मारपीट के दौरान कांस्टेबल का सिर 19 टांके लगे।
घायल सिपाही को तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। घटना के पश्चात हमला करने वाले मनबढ़ लाेगाें भाग कर गए।
इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को जुटा लिया गया। नगर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना कुछ अराजक तत्वों एवं मनबढ़ लाेगाों द्वारा की गई है। इस पर मुकदमा दर्ज करते हुए उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव को जांच सौंप दी गई है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *