Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पैदल मार्च, मगरलोड में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

धमतरी, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को पैदल मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मगरलोड के प्रमुख मार्गों से रैली शुरू की, जहाँ उन्होंने निर्वाचन व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता की माँग की।

रैली के बाद, मगरलोड बस स्टैंड के मुख्य चौक में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ी ऐसी समस्याएँ अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना ने कहा, “वोट चोरी के आरोप लोकतंत्र की नींव को हिला देते हैं; हमें निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बनाये रखना होगा।” उन्होंने मतदाता सूची की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, अनियमितताओं की त्वरित जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की माँग की।

प्रदर्शन में ब्लॉक प्रभारी कृष्णा मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष विनीत बाफना, जिला कांग्रेस महामंत्री डीहूं साहू, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जगजीत सिंह, पूर्व जनपद सदस्य दीपा साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुखमनी सिन्हा, तथा कांति साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमंत देवांगन, विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण, डाकवर साहू, मोहन चक्रधारी, राजेश, लोकेश, डॉ. राजेंद्र, भूपेश सिन्हा, रेखनारायण, उज्जैन, उमेद, देवेंद्र, बुद्धेश्वर, हेमंत साहू, गंगाराम, कृष्णा साहू, सूरज, सुखी कुर्रे, यक्ष, हरबेद फूल, जी. सिन्हा, नागेश, कमल, नेहरू साहू, दिनेश ठाकुर, टोंमन, दिलीप, संगेश, बिसहत, गुलाब, टार्जन, संतोष, प्रवक्ता गिरिश साहू, चेतन, शिवनारायण, भुनेश्वर, पुरुषोत्तम और हरिराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने यह दोहराया कि वह लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं के विश्वास को कायम रखने के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *