Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

रायपुर में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से शुरू

रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज, मंगलवार 3 फरवरी से सहयोग केंद्र पुनः प्रारंभ हो रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, जबकि उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी मौजूद रहेंगे। 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर उनका समाधान करेंगे, जिनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। 5 फरवरी को प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित होंगे। अंततः 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, जिनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *