Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री साय का कोरबा और अंबिकापुर जिला दौरा

रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को कोरबा और सरगुजा जिला का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे, जहां ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *