Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हुई वापसी

नारायणपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की सूचना है। हालांकि, इस समस्या का समय पर पता चलने से कोई अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर भेजा गया। इस घटनाक्रम के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न सरकारी एवं विकास संबंधित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कार्यक्रमों के समापन के बाद, जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी का पता चला। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीकॉप्टर की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *