Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

इंडो-नेपाल सीमा पर चांदी की तस्करी का मामला उजागर, महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने इंडो-नेपाल सीमा पर चांदी की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर, बीती रात एसएसबी और डीआरआई की संयुक्त गश्त के दौरान पानीटंकी इलाके में नेपाल की एक महिला के पास से चांदी के चार पैकेट बरामद किए गए।

गिरफ्तार महिला की पहचान देवी कला खड़का के रूप में हुई है, जो नेपाल के झापा जिले की निवासी है। बरामद चांदी का वजन लगभग 10 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 36 लाख रूपये आंकी गई है।

पूछताछ में महिला ने माना कि यह चांदी बागडोगरा से नेपाल ले जाकर वहां सौंपने की योजना थी। इसके बाद डीआरआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित महिला को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *