Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची की बेटियों की नसीहत… बोलीं- बुर्के वाली नहीं, दुर्गा-काली बनो

विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची की बेटियों की नसीहत… बोलीं- बुर्के वाली नहीं, दुर्गा-काली बनो

राज्य, राष्ट्रीय
मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन (Virat Hindu Conference) के दौरान विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने अपने संबोधन में धर्म रक्षा और समाज की भूमिका को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पत्थर के बीच रहना है तो उसे पत्थर जैसा बनना पड़ेगा और धर्म की रक्षा के लिए कठोर रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने हिंदू समाज से इस सोच को दृढ़ता से अपनाने की अपील की। साध्वी प्राची ने युवाओं और बच्चों को लेकर कहा कि उन्हें शिवाजी और भगत सिंह जैसे आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, बेटियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें काली और दुर्गा जैसे स्वरूप अपनाने चाहिए और बुर्का पहनने की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मेरठ प्रांत में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसी...
हरिद्वार: संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद भड़की हिंसा, तोड़फोड़ और फायरिंग में दो लोगों की मौत… गांव में तनाव

हरिद्वार: संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद भड़की हिंसा, तोड़फोड़ और फायरिंग में दो लोगों की मौत… गांव में तनाव

राज्य, राष्ट्रीय
हरिद्वार। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार जिले (Haridwar district) के भगवानपुर क्षेत्र (Bhagwanpur area) में संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद हालात बेकाबू हो गए। एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी पक्ष के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। देर रात गांव में एक और शव मिलने से तनाव और बढ़ गया, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में रविवार को रविदास जयंती को लेकर आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 27 वर्षीय आनंद, पुत्र लक्ष्मीचंद, अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में,...
CG: बिलासपुर में अचानक घर के फर्श से फूटा पानी का फब्बारा… सीसीटीवी में कैद हुआ ज्वालामुखी जैसा नजारा

CG: बिलासपुर में अचानक घर के फर्श से फूटा पानी का फब्बारा… सीसीटीवी में कैद हुआ ज्वालामुखी जैसा नजारा

राज्य, राष्ट्रीय
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर जिले (Bilaspur district) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के बरामदे में अचानक जमीन फटने जैसी स्थिति (Situation Ground bursting) बन गई और तेज दबाव के साथ पानी ऊपर की ओर उछल पड़ा। यह दृश्य किसी छोटे ज्वालामुखी के फूटने जैसा प्रतीत हुआ। उसलापुर स्थित गोकुलधाम इलाके की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर का एक सदस्य बरामदे में सामान्य रूप से टहल रहा होता है, तभी अचानक फर्श की टाइल्स टूट जाती हैं और मटमैले पानी का तेज फव्वारा ऊपर की ओर निकलने लगता है। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ पल के लिए वहां मौजूद व्यक्ति की जान खतरे में पड़ गई, हालांकि वह समय रहते सुरक्षित निकल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना पास के एक खाली प्लॉट पर भारी मशीनो...
Budget 2026-27, पुराना या नया…. दोनों टैक्स सिस्टम रहेंगे लागू….जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर

Budget 2026-27, पुराना या नया…. दोनों टैक्स सिस्टम रहेंगे लागू….जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) को लेकर आम करदाताओं (Common Taxpayers) को उम्मीद थी कि इनकम टैक्स स्लैब (Inomce Tax Slab), स्टैंडर्ड डिडक्शन या टैक्स दरों में कुछ राहत दी जाएगी। हालांकि बजट में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पुराना और नया—दोनों टैक्स सिस्टम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। ऐसे में टैक्सपेयर्स को एक बार फिर खुद यह आकलन करना होगा कि उनके लिए कौन-सा रिजीम ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों से सरकार नए टैक्स रिजीम को प्राथमिकता देती आ रही है। इस व्यवस्था में टैक्स की दरें अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन इसके बदले अधिकांश छूट और कटौतियों का लाभ नहीं मिलता। इसी कारण कई करदाता नए सिस्टम को अपना चुके हैं, जबकि अब भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो पुरानी टैक्स व्यवस्था को अधिक लाभकारी मानता है। बजट 2026 के बाद यह निर्णय और भी महत्वपूर्ण हो गया है क...
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ICC से टकराव पड़ सकता है महंगा, लग सकती हैं 5 बड़ी पाबंदियां

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ICC से टकराव पड़ सकता है महंगा, लग सकती हैं 5 बड़ी पाबंदियां

खेल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने 1 फरवरी, रविवार रात यह निर्णय लिया कि उसकी क्रिकेट टीम (Cricket Team) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान में नहीं उतरेगी। इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council- ICC) ने भी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि वह अपने रुख पर दोबारा विचार करे। सूत्रों के अनुसार, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार के फैसले के चलते ICC पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कदम उठा सकती है। संभावित कार्रवाई में आगामी संस्करणों से पाकिस्तान टीम पर प्रतिबंध लगाने तक का विकल्प शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा, अन्य दंडात्मक कदमों में प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलन...
मोती की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज़ ने दक्षिण अफ्रीका को 6 रन से हराया

मोती की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज़ ने दक्षिण अफ्रीका को 6 रन से हराया

खेल
जोहान्सबर्ग, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो) । शाई होप और शिमरॉन हेटमायर की शानदार पारियों और गुडाकेश मोती के तीन विकेटों की मदद से वेस्टइंडीज़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सांत्वना जीत दर्ज की। बिजली गिरने के खतरे के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई, जिसके बाद मुकाबले को 16-16 ओवर प्रति टीम तक सीमित कर दिया गया। हालांकि, वेस्टइंडीज़ की पारी के छह ओवर बाद बारिश के कारण खेल को फिर से रोकना पड़ा और अंततः मैच को 10-10 ओवर प्रति टीम तक सीमित कर दिया गया। वेस्टइंडीज़ ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बनाए, जिसके जवाब में डीएलएस पद्धति के तहत दक्षिण अफ्रीका को 125 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज़ की पारी वेस्टइंडीज़ की शुरुआत खराब रही जब जॉनसन चार्ल्स बिना कोई रन बनाए लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद, शाई होप और शिमरॉन हेटमाय...
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का जीवंत श्रवण किया जाएगा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का जीवंत श्रवण किया जाएगा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आज वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में मंडल स्तर पर स्क्रीन लगाकर रविवार को प्रातः 11 बजे से बजट के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं आमजनों के साथ केंद्रीय बजट का श्रवण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बजट के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को प्रदेश स्तरीय टोली का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी,...
जांजगीर-चांपा के युवा नेताओं को केंद्रीय बजट के प्रचार का कार्यभार

जांजगीर-चांपा के युवा नेताओं को केंद्रीय बजट के प्रचार का कार्यभार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार-प्रसार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जांजगीर-चांपा जिले के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जिले का राजनीतिक कद एक बार फिर प्रदेश स्तर पर उभरकर सामने आया है। भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की सहमति से जारी की गई सूची में जांजगीर-चांपा निवासी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन को पूरे प्रदेश में बजट 2026 के प्रचार अभियान का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह अभियान 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसकी पूरी कमान जितेंद्र देवांगन के हाथों में रहेगी। इस दौरान वे प्रदेशभर में युवाओं के बीच बजट की योजनाओं, प्रावधानों और भविष्य की दिशा को लेकर व्याप...
केंद्रीय वित्तमंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की

केंद्रीय वित्तमंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे, जो देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के उपायुक्त और उनकी पत्नी को किया रिहा

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के उपायुक्त और उनकी पत्नी को किया रिहा

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने नुश्की के जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है। बीएलए ने यह जानकारी एक वीडियो के माध्यम से दी। यह रिहाई पाकिस्तान की सेना के बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच हुई। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल हकल पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को सशस्त्र लोगों के हवाले करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे फिलहाल बलोच लिबरेशन आर्मी की हिरासत में हैं। बीएलए ने कहा है कि उसने जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है।...