Friday, May 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर पुलिस  बनाएगी सुरक्षा घेरा

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर पुलिस  बनाएगी सुरक्षा घेरा

मध्य प्रदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। जहां पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष घेरा बनाया जाएगा वहीं यातायात थाना पुलिस द्वारा अलग से ट्रेफिक प्लान बनाया गया है। महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर उज्जैन में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। 15 और 16 फरवरी को महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इस भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम से बचने के लिए उज्जैन यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि बाहरी क्षेत्रों में बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को शटल ...
मध्‍य प्रदेश में फिर लौटेगी ठंड, फरवरी में जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

मध्‍य प्रदेश में फिर लौटेगी ठंड, फरवरी में जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल अगले दो दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। पहाड़ी इलाकों से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने और बर्फ पिघलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर उत्तर से सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर यह होगा कि मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में इजाफा होगा। बीते सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दि...
परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विद्यार्थियों से परीक्षा के समय खुद को तनाव से दूर रखते हुए निरंतर भरपूर मेहनत करने और जितना भी हो सके, अच्छे अंक लाने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और किसी भी हालात में खुद पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की बजाए उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही एक सशक्त व्यक्तित्व की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ अपना भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परीक्षा के समय सभी विद्यार्थी पर्याप्त नींद लें। पढ़ाई का एक शेड्यूल निर्धारित करें। किसी वि...
मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर आज से

मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर आज से

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल बाेर्ड की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हाे रही है। आज हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) की पहली परीक्षा है। करीब 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि हायर सेकण्डरी की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 07 मार्च तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे त...
Income Tax व्यवस्था में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव… एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

Income Tax व्यवस्था में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव… एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक अप्रैल से आयकर व्यवस्था (Income Tax Regime) में सबसे अहम बदलाव होने जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया (Income Tax Return Process) को सरल बनाने के लिए फॉर्म-16 को भी पहले की तुलना में आधे पेजों को किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत आयकर के नियम 511 से घटकर 333 रह जाएंगे। जबकि कर फॉर्म की संख्या 399 से घटकर 190 हो जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ कहा गया है कि आयकर नियम-2026 और फॉर्मों को मार्च के पहले सप्ताह तक अधिसूचित कर दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले आम लोगों और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं। एक अप्रैल से लागू होंगे: नए नियमआयकर अधिनियम 2025 के अनुसार बनाए गए हैं, जो 1 अप्रैल से लागू होंगे। नई व्यवस्था के तहत आईटीआर फॉर्म पहले से भरा होगा। बस फॉर्म भरते वक्त करदाता को देखना होगा कि कहीं कोई संशोधन तो नहीं करना है। अगर करदाता को लगता है कि फॉर्म म...
इजरायल की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ 8 मुस्लिम देशों ने खोला मोर्चा… दी कड़ी चेतावनी

इजरायल की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ 8 मुस्लिम देशों ने खोला मोर्चा… दी कड़ी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) समेत आठ मुस्लिम देशों (Eight Muslim Countries) ने सोमवार (9 फरवरी) को एक संयुक्त बयान जारी कर कब्जे वाले पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) में इज़रायल (Israel) की “लगातार विस्तारवादी नीतियों” के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। इन देशों ने इज़रायल पर अवैध तरीके से संप्रभुता थोपने, यहूदी बस्तियों के विस्तार और फ़िलिस्तीनी जनता को विस्थापित करने का आरोप लगाया है। इस संयुक्त बयान पर पाकिस्तान, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया, तुर्किये, सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों के हस्ताक्षर हैं। बयान में कहा गया कि इज़रायल द्वारा लिए जा रहे फैसले पश्चिमी तट को अवैध रूप से अपने में मिलाने की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इज़रायल की सुरक्षा कैबिनेट ने हाल ही में कुछ ऐसे कदमों को मंजूरी दी है, जिनसे पश्चिमी तट में यहूदी बसने वालों के ल...
AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए 2030 तक 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा पाकिस्तान…

AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए 2030 तक 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा पाकिस्तान…

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव खेला है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने घोषणा की है कि 2030 तक देश AI इकोसिस्टम (AI Ecosystem) विकसित करने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को AI विशेषज्ञ बनाने, स्कूलों में AI पाठ्यक्रम लागू करने, 1000 पूर्ण वित्तपोषित PhD छात्रवृत्तियां देने और 10 लाख गैर-IT पेशेवरों को AI स्किल्स से लैस करने जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के IT निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और देश वैश्विक AI क्रांति में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, इस्लामाबाद में 9 से 15 फरवरी तक आयोजित हो रहे 'इंडस एआई वीक 2026' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एआई...
रायपुर के सहयोग केंद्र में 13 फरवरी तक कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

रायपुर के सहयोग केंद्र में 13 फरवरी तक कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लगातार कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सहयोग केंद्र के माध्यम से आवेदनों के त्वरित निराकरण से कार्यकर्ताओं और आमजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को सहयोग केंद्र में कैबिनेट मंत्री Gajendra Yadav उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष G. Venkateshwar Rao भी मौजूद रहेंगे। 11 फरवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma सहयोग केंद्र में आमजनों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष Prabal Pratap Singh Judev उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री O. P. Choudhary की उ...
मध्य प्रदेश में दो दिन ठंड से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मध्य प्रदेश में दो दिन ठंड से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, यह राहत अस्थायी रहेगी और 13 फरवरी से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। India Meteorological Department (मौसम विभाग) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से फिलहाल दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में धूप तेज रहेगी, जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात और अलसुबह ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा सिस्टम के कमजोर पड़ते ही और पहाड़ों की बर्फ पिघलने के बाद उत्तर से सर्द हवाएं चलेंगी। इसके चलते 13, 14 और 15 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में ता...
मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी मध्य प्रदेश में Madhya Pradesh Board of Secondary Education (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। आज से हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेशभर से करीब 7 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंडल की ओर से नकल रोकने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है और थानों से प्रश्नपत्र निकालने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शाम...