Friday, May 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

Rajasthan: दौसा में भीषण सड़क हादसा…. तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की मौत

Rajasthan: दौसा में भीषण सड़क हादसा…. तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
दौसा। राजस्थान के दौसा (Dausa, Rajasthan) में मंगलवार रात एक भयानक हादसा हो गया। एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार कार (High Speed Car) ने नियंत्रण खोने के बाद ट्रेलर में टक्कर मार दी। भीषण हादसे में छह दोस्तों (Six Friends) की मौत हो गई। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर में फंस गया और उसे क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा। कार में सवार सभी 6 युवक दौसा जिले के कालाखो गांव के रहने वाले थे। वे आभानेरी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर उनकी कार तेज गति में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक अनिय...
US में H1B वीजा स्कीम को पूरी तरह बंद करने की तैयारी, रिपब्लिकन प्रतिनिधि ने पेश किया नया बिल

US में H1B वीजा स्कीम को पूरी तरह बंद करने की तैयारी, रिपब्लिकन प्रतिनिधि ने पेश किया नया बिल

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। एक रिपब्लिकन प्रतिनिधि ग्रेग स्ट्यूबी (Republican Representative Greg Steube) ने अमेरिका (America) में H1B वीजा योजना (H1B Visa Scheme) को खत्म करने के लिए एक नया विधेयक (New Bill) सोमवार को पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना अमेरिकी नागरिकों के बजाय विदेशी कामगारों को ज्यादा प्राथमिकता देती है। इससे स्थानीय लोगों को नुकसान होता है। स्ट्यूबी ने इस विधेयक की घोषणा की। इसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ेगा। इस प्रस्तावित कानून का नाम 'एंडिंग एक्सप्लॉइटेटिव इम्पोर्टेड लेबर एग्जेम्प्शंस एक्ट' है, जिसे संक्षेप में एक्साइल एक्ट कहा जा रहा है। इस विधेयक के जरिये आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम में बदलाव करने का प्रस्ताव है, ताकि H1B वीजा योजना को पूरी तरह बंद किया जा सके। स्ट्यूब ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की भलाई और समृद्धि के बजाय विदेशी कामगारों को प्राथमिकता देना हमारे मूल्यों...
टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीमार हुए अभिषेक शर्मा…. अस्पताल में कराया भर्ती, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीमार हुए अभिषेक शर्मा…. अस्पताल में कराया भर्ती, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

खेल
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बीच टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। पेट में इनफेक्शन (Stomach Infection) के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारत का अगला टी20 मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है। इस मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। यूएई के खिलाफ पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी बताया था कि अभिषेक शर्मा के पेट में दिक्कत चल रही है। अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण हुआ है और उन्हें बुखार भी है। रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर हुए टीम डिनर में भी उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। वह थोड़ी देर में ही वहां से चले गए थे। सोमवार को ...
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्रति निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। जनवरी महीने में निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में कुल 33,513 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। Association of Mutual Funds in India (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 24,050 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में 11,647 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस तरह एक महीने में ही निवेश की राशि दोगुने से भी अधिक हो गई। वहीं, जनवरी में सिल्वर ईटीएफ में 9,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। एएमएफआई के अनुसार, थीमेटिक और इंडेक्स ईटीएफ में भी निवेशकों ने उत्साह दिखाया। जनवरी में इन श्रेणियों में 15,006 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जब...
चेक बाउंस केस में आत्मसमर्पण से पहले भावुक हुए राजपाल यादव, बयान हुआ वायरल

चेक बाउंस केस में आत्मसमर्पण से पहले भावुक हुए राजपाल यादव, बयान हुआ वायरल

मनोरंजन
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर गंभीर कानूनी संकट से गुजर रहे हैं। Delhi High Court के आदेश के बाद 5 फरवरी को उन्होंने Tihar Jail में आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण से पहले दिया गया उनका भावुक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में पेश होने से ठीक पहले राजपाल यादव भावनात्मक रूप से टूटे नजर आए। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि उनके पास इस समय कोई आर्थिक विकल्प नहीं है और उन्हें यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ रही है। उनकी आंखों में आंसू और आवाज़ में बेबसी साफ झलक रही थी। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और आम लोग उनकी स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर भी सवाल उठा रहे हैं। चेक बाउंस मामला क्या है? यह मामला वर्ष 2010 का है...
पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा की प्रतिक्रिया, बोले—बच्चों को इंडस्ट्री के दबाव से दूर रखना चाहता था

पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा की प्रतिक्रिया, बोले—बच्चों को इंडस्ट्री के दबाव से दूर रखना चाहता था

मनोरंजन
मुंबई, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी बॉलीवुड अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja के हालिया बयानों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर को लेकर सुनीता द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट की है। मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनके सभी फैसले परिवार और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति से दूरी बनाने का उनका फैसला भी इसी सोच का हिस्सा था, ताकि प्रतिस्पर्धा, द्वेष और दबाव का असर उनके बच्चों पर न पड़े। गोविंदा ने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरी दुनिया का दबाव मेरे बच्चों को झेलना पड़े। उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मैंने कई बार खुद को पीछे रखा।” अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने मशहूर निर्माता Sajid Nadiadwala से अपने बेटे Yashvardhan Ahuja का मार्गदर्शन क...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, हालांकि शुरुआती मिनटों में हल्की बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। इसके बाद खरीदारों की मजबूत वापसी से बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स करीब 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में Tata Steel, Jio Financial Services, Tech Mahindra और Maruti Suzuki के शेयर 1.44 प्रतिशत से 2.75 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Shriram Finance, SBI Life Insurance, InterGlobe Aviation और Asian Paints के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अब तक के कारोबार में कुल 2,711 शेयरों में सक्रिय ट्रेड...
मां नर्मदा की उद्गम स्थली में नई प्रतिमा 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ होगी विराजित

मां नर्मदा की उद्गम स्थली में नई प्रतिमा 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ होगी विराजित

मध्य प्रदेश
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक स्थित श्री नर्मदा मंदिर में एक धार्मिक आयोजन में नर्मदा उद्गम कुंड में पुरानी प्रतिमा के स्थान पर मां नर्मदा की नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठित श्री कल्याण सेवा आश्रम, अमरकंटक के सौजन्य से 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ किया जाएगा। जिसका सोमवार को विधिवत संकल्प लिया गया। मां नर्मदा की नवीन भव्य प्रतिमा की स्थापना से अमरकंटक की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी। श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी, परम पूज्य श्री हिमाद्री मुनि महाराज ने बताया कि 11 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे मां नर्मदा की ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित भव्य प्रतिमा को श्री नर्मदा मंदिर के उद्गम स्थल पर स्थित पुरानी प्रतिमा को बदल कर नयी प्रतिमा विधिवत रूप से विराजित किया जाएगा। मां नर्मदा की इस नवीन प्...
महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में बंटेगी फरियाली खिचड़ी

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में बंटेगी फरियाली खिचड़ी

मध्य प्रदेश
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास द्वारा प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सोमवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर न्यास के सदस्यों ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। संस्था ने बताया कि आगामी 15 फरवरी, रविवार को भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। प्रात: 11 बजे भगवान की राजभोग आरती और दर्शन के पश्चात, न्यास द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को फरियाली खिचड़ी का नैवेद्य अर्पित किया जाएगां। इसके तुरंत बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के लिए प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा। इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य और प्रकाशमय बनाने के लिए न्यास द्वारा विशेष पहल की जा रही है। संध्या ...
कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, छह दिन पहले ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, छह दिन पहले ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस मौके पर देश और विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के अलावा प्रसिद्ध संतों और कथा वाचकों का समागम किया जाएगा। महोत्सव में आगामी 20 फरवरी को प्रसिद्ध आचार्य कौशिक महाराज धाम पर पहुंचेंगे। सोमवार को कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर यहां पर आने वाले श्रद्धालु से चर्चा की। आगामी 14 फरवरी से होने वाले महोत्सव के लिए छह दिन पहले ही श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचने लगे है। यहां पर नियमित रूप से निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा आदि ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। आचार्य कौशिक महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में 18 महापुराणों जैसे शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत, गरुड़ पुराण, पद्...