Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 15, 2025

सोने के प्रति भारतीयों का लगाव…दाम बढ़ने के बाद भी जमकर करते हैं खरीदारी

सोने के प्रति भारतीयों का लगाव…दाम बढ़ने के बाद भी जमकर करते हैं खरीदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जब-जब सोने की कीमतों (Gold Price) में उछाल आई है, भारतीयों (Indians) ने जमकर इसकी खरीदारी की है। यानी कीमतें बढ़ने पर भी भारतीय सोना खरीदना (Buying Gold) बंद नहीं करते, बल्कि इसे निवेश के सबसे अच्छे साधन के तौर पर देखने लगते हैं। एक और सबसे दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि भारतीयों का सोने के प्रति लगाव इसकी बढ़ती कीमतों के बावजूद कम नहीं हुआ है। आमतौर पर, जब किसी वस्तु की कीमत बढ़ती है, तो उसकी मांग घट जाती है, लेकिन सोने के मामले में यह नियम भारत में कम काम करता है। शोध बताते हैं कि भारतीय परिवार सोना खरीदने के अपने फैसले में कीमत बढ़ने पर भी ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं। यह आदत सांस्कृतिक महत्व, शादियों, त्योहारों और बचत की परंपरा से जुड़ी है। सोने की कीमतों में जब उछाल का क्रम बनता है, तो लोग यह मानकर चलते हैं कि सोने का भाव अब नीचे नहीं आएगा। आमतौर पर गोल्ड खरीद को लेकर भा...
Egypt: गाजा शांति सम्मेलन में ट्रप ने कनाडा के PM को कहा प्रेसिडेंट, ब्रिटिश पीएम की भी बेइज्जती

Egypt: गाजा शांति सम्मेलन में ट्रप ने कनाडा के PM को कहा प्रेसिडेंट, ब्रिटिश पीएम की भी बेइज्जती

अंतरराष्ट्रीय
शर्म अल-शेख। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने सोमवार को मिस्र (Egypt) के शर्म अल-शेख (Sharm el-Sheikh) में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन (Gaza peace conference) के दौरान कई विश्व नेताओं को अनजाने में या जानबूझकर शर्मिंदा कर दिया। यह घटना तब घटी जब ट्रंप ने इजरायल-हमास युद्ध को समाप्त करने वाले ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाए गए वैश्विक नेताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सहित दर्जनों देशों के नेता मौजूद थे। ट्रंप के भाषण और उनके व्यवहार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी। कई यूजर्स ने इसे 'ट्रंप का क्लासिक स्टाइल' करार दिया। पहले कनाडा के कार्नी: 'प्रेसिडेंट' कहकर हुई गलती, लेकिन जोक में बदल गयाट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का जि...
सहारा इंडिया अपनी 88 संपत्तियां अडानी ग्रुप को बेचने की तैयारी में…. SC से मांगी अनुमति

सहारा इंडिया अपनी 88 संपत्तियां अडानी ग्रुप को बेचने की तैयारी में…. SC से मांगी अनुमति

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को सहारा इंडिया (Sahara India) की अर्जी पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, सेबी और अन्य संबंधित हितधारकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सहारा ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) की ऐम्बी वैली और लखनऊ की सहारा सिटी समेत उसकी 88 संपत्तियों को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (Adani Properties Private Limited) को बेचने की अनुमति दी जाए। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश की पीठ ने इस अर्जी पर विचार करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाए, ताकि सरकार का मत भी कोर्ट के सामने आए। कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा है कि वे 17 नवंबर तक अपना-अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करें। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नफड़े को न्यायमित्र (amicus c...
नक्सली सगठन CPI ने किया झारखंड समेत पांच राज्यों में आज बंद का ऐलान…

नक्सली सगठन CPI ने किया झारखंड समेत पांच राज्यों में आज बंद का ऐलान…

राष्ट्रीय
जमशेदपुर। नक्सलियों (Naxalites) को मुठभेड़ में मारने के विरोध में नक्सली सगठन भाकपा (माओवादी) (Naxalite organization CPI (Maoist)) की ओर से बुधवार को झारखंड (Jharkhand) सहित पांच राज्यों में बंद का आह्वान किया गया है। इसको देखते हुए चक्रधरपुर मंडल और हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर आरपीएफ सतर्कता बरत रही है। वहीं, करमपदा व अन्य ग्रामीण क्षेत्र में लाइन किनारे सीआरपीएफ की चार कंपनी के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा हो सके। मंगलवार देर रात से चक्रधरपुर मंडल रेल क्षेत्र में लाइट इंजन से लाइन गश्त शुरू हो गई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्टेशनों और केबिन के आसपास अत्याधुनिक संसाधनों से लैस जवान तैनात हैं। नक्सलियों ने 15 अक्तूबर को झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम बंद की घोषणा की है। झारखंड में प्रतिरोध सप्ताह के दौरान भी नक्सलियों ने लगातार कई घटनाओं को अंज...
Gaza: संघर्षविराम के बीच फिर कोहराम, हमास के लड़ाकों ने सड़कों पर लहराए हथियार

Gaza: संघर्षविराम के बीच फिर कोहराम, हमास के लड़ाकों ने सड़कों पर लहराए हथियार

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। गाजा (Gaza) में संघर्षविराम (Ceasefire) के बीच हमास (Hamas) ने सड़कों पर दोबारा नियंत्रण करने की कोशिश की है। इसके लिए अभियान भी चलाया है। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने कई संदिग्ध अपराधियों को मार गिराया। हमास ने इसे कानून-व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कोशिश बताया है। हालांकि इस कार्रवाई से एक ओर स्थानीय लोगों में राहत की भावना दिखी है, वहीं दूसरी ओर यह संघर्षविराम को अस्थिर करने वाला कदम भी साबित हो सकता है। हमास अब भी अपने हथियार नहीं डालने के फैसले पर अड़ा हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने मंगलवार को कहा कि हमास ने कई बुरे गिरोहों को खत्म किया है। ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे कोई आपत्ति नहीं। हालांकि उन्होंने दोहराया कि हमास को अपने हथियार डालने होंगे और अगर नहीं किया तो हम उन्हें निहत्था करेंगे। ट्रंप की मध्यस्थता से लागू सं...
US से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला…. IMF की बैठक में शामिल नहीं होंगी वित्त मंत्री सीतारमण

US से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला…. IMF की बैठक में शामिल नहीं होंगी वित्त मंत्री सीतारमण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) इस सप्ताह वॉशिंगटन (Washington.) में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund.- IMF) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल नहीं होंगी। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और अमेरिका (India and America) के बीच व्यापार और रूस से तेल खरीद को लेकर तनातनी जारी है। इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व अब वित्त मंत्रालय की आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर करेंगी। उनके साथ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन भी शामिल होंगे। सीतारमण की अनुपस्थिति उस पृष्ठभूमि में खास मानी जा रही है जब ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर 50% तक का शुल्क लगा दिया है, जिसमें रूस से तेल खरीद को लेकर 25% का अतिरिक...
MP: सागर में खाद्य विभाग का रेस्टोरेंट में छापा… छाछ में कीड़े और रसोई में घूम रहे थे चूहे

MP: सागर में खाद्य विभाग का रेस्टोरेंट में छापा… छाछ में कीड़े और रसोई में घूम रहे थे चूहे

मध्य प्रदेश
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में छापेमारी (Restaurant) के खाद्य विभाग (Food Department raid) की टीम को कुछ ऐसा मिला कि उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। मामला बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सामने राशी रेस्टोरेंट का है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां अचानक छापेमारी की तो रसोई का नजारा देख दंग रह गई। छाछ मे कीड़ें रेग रहे थे, रसोई में चूहे घूम रहे थे, और खुले में रखे खाने पर मक्खियां बैठी थीं। हद तो तब हो गई जब अधिकारियों ने इस गंदगी को लेकर रेस्टोरेंट मालिक से सवाल पूछा और उसने जवाब में कहा कि ये चूहे तो पालतू हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य सुरक्षा की टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की तो रसोई में चूह, कीड़े और मक्खियों केो अलावा रसोई में गंदी दीवारें बदबूदार माहौल और घरेलू गैस सिलेंडर ...
MP: इंदौर में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस… मांगा जवाब

MP: इंदौर में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस… मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) (Government Maharaja Yashwantrao Hospital (MYH) में कथित तौर पर चूहों के काटने से नवजात बच्ची की मौत का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) पहुंच गया है। नवजात की पिता की याचिका पर हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के जस्टिस प्रणय वर्मा की अदालत ने मंगलवार को राज्य सरकार के साथ अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अदालत ने धार जिले के निवासी देवराम की याचिका में राज्य सरकार के साथ ही एमवायएच के अधीक्षक, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) और केंद्र सरकार के उद्यम एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेस लिमिटेड के निदेशक को प्रतिवादी बनाया गया है। अदालत ने याचिका पर प्रतिवादियों से छह हफ्तों में जवाब मांगा है। देवराम ने याचिका में नवजात की म...
बांधवगढ़ के जंगली हाथियों से त्रस्त 32 गांवों के किसान उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे; कलेक्टर से न मिलने पर जताया आक्रोश, आत्मदाह की चेतावनी

बांधवगढ़ के जंगली हाथियों से त्रस्त 32 गांवों के किसान उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे; कलेक्टर से न मिलने पर जताया आक्रोश, आत्मदाह की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
उमरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मप्र के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के आसपास बसे 32 गांवों के किसानों में बीते कई महीनों से जंगली हाथियों और अन्य वन्यजीवों से फसल नुकसान और जानमाल के खतरे को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज सैकड़ों किसान नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाना चाहते थे। किसानों का कहना है कि बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही के कारण जंगली हाथियों, सूअरों और बाघों द्वारा फसलों एवं संपत्ति को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, परंतु प्रशासन से उन्हें न तो राहत मिल रही है और न ही मुआवजा। किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया, किन्तु कलेक्टर द्वारा मिलने से इनकार किए जाने पर किसान कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए और “कलेक्...
रामानुजगंज में छठ पर्व की गूंज : व्रतधारियों की सुविधा के लिए खुलेगा कन्हर नदी का एनीकट गेट, जल संसाधन विभाग ने की पहल

रामानुजगंज में छठ पर्व की गूंज : व्रतधारियों की सुविधा के लिए खुलेगा कन्हर नदी का एनीकट गेट, जल संसाधन विभाग ने की पहल

राज्य
बलरामपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की आस्था पूरे जोश में है और रामानुजगंज एक बार फिर श्रद्धा के रंग में रंगने को तैयार है। बलरामपुर जिले के कन्हर नदी तट पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस बार व्रतधारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल संसाधन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कन्हर नदी के एनीकट गेट जल्द ही खोले जाएंगे। इससे जलस्तर नियंत्रित रहेगा और श्रद्धालुओं को पूजा में आसानी होगी। छठ पर्व को लेकर रामानुजगंज और आसपास के इलाकों में उत्साह चरम पर है। कन्हर नदी इस पर्व का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। दोनों ओर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के श्रद्धालु एक साथ इस परंपरा को निभाते हैं, जिससे यह स्थान आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है। निरीक्षण के ...