Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 13, 2025

सितंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर आठ साल के निचले स्‍तर 1.54 फीसदी पर आई

सितंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर आठ साल के निचले स्‍तर 1.54 फीसदी पर आई

Uncategorized
स्टॉकहोम, 13 अक्‍टूबर (हि.स)। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर आठ साल के निचले स्तर 1.54 फीसदी पर आ गई है, जो पिछले महीने अगस्‍त में 2.07 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर में यह गिरावट मुख्य रूप से सब्जियों और दालों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण है। सितंबर, 2024 में खुदरा महंगाई दर 5.49 फीसदी थी। एनएसओ के मुताबिक सब्जियों और दालों के सस्ते होने से खुदरा महंगाई दर में दर्ज हुई है। सितंबर महीने के दौरान सालाना आधार पर खाद्य महंगाई -2.28 फीसदी रही है, जबकि अगस्त में यह -0.64 फीसदी और पिछले वर्ष सितंबर में यह 9.24 फीसदी रही थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने अक्टूबर की द्विमासिक मौद्रिक नीति में वित...
भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ की विशेष अदालत में 10 आरोपितों के खिलाफ चालान किया पेश

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ की विशेष अदालत में 10 आरोपितों के खिलाफ चालान किया पेश

राज्य
रायपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुए 48 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने आज सोमवार को विशेष अदालत में 10 आरोपितों के खिलाफ 7,600 पन्नों का चालान पेश किया। इस प्रकरण पर दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही एनएचएआई के चार अधिकारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी ने जिन्हें आरोपित बनाया है। उनमें हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा और नरेंद्र नायक शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने मिलजुलकर भारतमाला प्रोजेक्ट के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट और आर्थिक अनियमितताओं को अंजाम दिया। ईओडब्ल्यू ने जानकारी दी है कि आराेपितों ने ज...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी में विस्फाेट से एसटीएफ का जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी में विस्फाेट से एसटीएफ का जवान घायल

राज्य
बीजापुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को प्रेशर आईईडी में विस्फाेट से एसटीएफ का जवान घायल हो गया। उसे भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा गया है। बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क एरिया के ग्राम चिल्लामरका के जंगल में सुरक्षाबलों की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम आज सुबह एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वार लगाये गये प्रेशर आईईडी में विस्फाेट होने से एसटीएफ का एक जवान घायल हाे गया है। भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा गया है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्...
मप्र के इंदौर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत और 24 घायल

मप्र के इंदौर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत और 24 घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां सांवेर के चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाखेड़ी में सोमवार शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए। घायलों को सांवेर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटनास्थल पर एम्बुलेंस को भेजा गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर के एमवाय अस्पताल और अरविंदो अस्पताल को अलर्ट रहने को कहा है। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने कहा है कि टीम अलर्ट मोड पर है। चंद्रावतीगंज थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूर सवार थे, जो चंद्रावतीगंज के नजदीक रतन खेड़ी गांव से खेतों में काम करके वापस अपने घर बीबी खेड़ी और हरिया खेड़ी जा रहे थे, तभी बीबी खेड़ी और रतन खेड़ी के बीच में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 28 से ज्यादा ...
मध्य प्रदेश का पर्यटन बना रहा सशक्त वैश्विक पहचानः मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

मध्य प्रदेश का पर्यटन बना रहा सशक्त वैश्विक पहचानः मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का हुआ भव्य समापन भोपाल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक बनकर उभरा है, जो हमारे राज्य की असीम संभावनाओं का प्रमाण है। विविध प्राकृतिक सौंदर्य, पवित्र आध्यात्मिक स्थलों, समृद्ध वन्य जीवन और गौरवशाली विरासत से परिपूर्ण मध्य प्रदेश सदैव दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करता रहा है। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या से हमारा राज्य एक सशक्त वैश्विक पहचान बना रहा है। पर्यटन मंत्री लोधी सोमवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मप्र ट्रैवल मार्ट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमं...
भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री ने 700 एमएसएमई इकाइयों को वितरित की 197 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि 237 उद्यमियों को दिए भू-आवंटन पत्र, 63 स्टार्ट अप्स को मिली एक करोड़ रुपये की राशि भोपाल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश में उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह वर्ष हम निवेश और रोजगार वर्ष के रूप में मना रहे हैं। हम आज हमारी युवा शक्ति, हमारे सपनों और अपने सुनहरे भविष्य में निवेश कर रहे हैं। उद्यम क्रांति योजना ने प्रदेश के हजारों युवाओं को बैंकिंग सहायता देकर उद्योग शुरू करने का हौसला दिया है। अब हमारे युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आप सभी देश का कोष भरते हैं। रोजगार के अवसर देते हैं और आत्मनिर्भर भारत की नीं...
मप्र के ग्वालियर की महिला पॉलीटेक्निक की पूर्व छात्रा शिविका बनीं मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस

मप्र के ग्वालियर की महिला पॉलीटेक्निक की पूर्व छात्रा शिविका बनीं मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस

मध्य प्रदेश, राज्य
ग्वालियर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलाजी ब्रांच की पूर्व छात्रा शिविका सिंह बैस ने अपने महाविद्यालय सहित अपने शहर, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिविका सिंह ने ओकाडा मनीला फिलिपिन्स में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता-2025 में 120 प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करते हुए मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है। महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एए सिद्दीकी सोमवार को बताया कि मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण फिलीपींस के मनीला स्थित भव्य ओकाडा में आयोजित हुआ, जिसमें महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की पूर्व छात्रा शिविका सिंह को मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस के खिताब के अलावा एक सब टाइटल मिसेज पिलग्रिम्स ड्रीम्स यूनिवर्स 2025 से भी नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर तकनीकी शि...
प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी मंगलवार को किशोर कुमार सम्‍मान से होंगे अलंकृत

प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी मंगलवार को किशोर कुमार सम्‍मान से होंगे अलंकृत

मध्य प्रदेश, राज्य
खंडवा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी मंगलवार को किशोर कुमार सम्‍मान से अलंकृत होंगे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय अलंकरण समारोह सोमवार शाम से पुलिस परेड ग्राउंड में शुरू हो रहा है। समारोह के पहले दिन स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के लोकप्रिय नगमे प्रस्तुत करेंगे। वहीं, मंगलवार को गीतकार प्रसून जोशी को किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप, मुंबई द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। संस्‍कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि महान गायक किशोर कुमार की पुण्‍यतिथि के अवसर पर संस्‍कृति विभाग परम्‍परा के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन दो दिवसीय हो रहा है। पहले दिन आज सायं 7 बजे से "ये शाम मस्‍तानी...
सिंहस्थ के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें एम.पी. ट्रांसको : मंत्री तोमर

सिंहस्थ के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें एम.पी. ट्रांसको : मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यालय जबलपुर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा सिंहस्थ-2028 के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने वर्तमान कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मंत्री श्री तोमर ने निर्देश दिये कि सिंहस्थ-2028 प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है, सिंहस्थ के कार्यों की नियमित निगरानी रखी जायें और तय समय सीमा व उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे किये जाये। एम.पी. ट्रांसको उज्जैन में कर रही है यह कार्य मंत्री श्री तोमर ने सिंहस्थ-2028 में उज्जैन में निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिये पहले चरण में निर्माणधीन 132 के.व्ही. सब स्टेशन चिंतामन एवं 132 के.व्ही. सब स्टेशन त्रिवेणी बिहार के निर्माण क...
लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए। आयोजन में गौशालाओं तथा पशुपालकों को विशेष रूप से सहभागी बनाया जाए। साथ ही गोवर्धन पर्व पर पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां दर्ज करने और नवाचार करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव गोवर्धन पर्व आयोजन के संबंध में सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की गौ-शालाओं में गोवर्धन पर्व का सामुदायिक आयोजन होगा। गोवर्धन पर्व का मुख्य आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में किया जाएगा, जिसमें गोवर्धन पूजन, परिक्रमा, अन्नकूट भोग मुख्य होगा। इस अवसर पर पशुचारक समुदायों की कला, बरेदी और ठाट्या नृत्य आदि का प्रस्तु...