Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

मप्र के ग्वालियर की महिला पॉलीटेक्निक की पूर्व छात्रा शिविका बनीं मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस

ग्वालियर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलाजी ब्रांच की पूर्व छात्रा शिविका सिंह बैस ने अपने महाविद्यालय सहित अपने शहर, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिविका सिंह ने ओकाडा मनीला फिलिपिन्स में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता-2025 में 120 प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करते हुए मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है।

महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एए सिद्दीकी सोमवार को बताया कि मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का 48वां संस्करण फिलीपींस के मनीला स्थित भव्य ओकाडा में आयोजित हुआ, जिसमें महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की पूर्व छात्रा शिविका सिंह को मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस के खिताब के अलावा एक सब टाइटल मिसेज पिलग्रिम्स ड्रीम्स यूनिवर्स 2025 से भी नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा विभाग में हर्ष व्याप्त है। तकनीकी शिक्षा आयुक्त अवधेश शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने शिविका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि शिविका सिंह ने महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से वर्ष 2018 में ब्यूटी कल्चर एण्ड कास्मेटोलाजी ब्रांच से डिप्लोमा उत्तीर्ण किया था। शिविका पिछले छह महीने से इस प्रतियोगिता की गहन तैयारी कर रहीं थीं। यह सब उपलब्धि दृढ संकल्प हार्ड वर्क एवं समर्पण का परिणाम है। शिविका इससे पहले भी रूबरू मिसेज इडिया 2021 एवं मिसेज नेशनल यूनिवर्स 2022 का खिताब जीत चुकी हैं।

प्रतियोगिता में आकर्षण का केन्द्र उनकी राष्ट्रीय पोशाक रही जो कि विश्व के सातवें अजूबे ताजमहल और भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में केवल सुन्दरता ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्य, व्यवहार एवं कम्युनिकेशल स्किल जैसे कई आयामों पर प्रतिभागियों का मूल्याकन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *