Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Day: April 15, 2026

‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला

‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला

मनोरंजन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा' के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत भरी खबर है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने पुष्टि की है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। इससे पहले निर्देशक अयान मुखर्जी भी इसके अगले भाग को लेकर संकेत दे चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नमित मल्होत्रा ने सिनेमाकॉन 2026 के दौरान यह जानकारी दी। वह यहां अपनी आगामी फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'रामायण' का काम पूरा होते ही उनका पूरा फोकस 'ब्रह्मास्त्र 2' पर होगा और एस्ट्रावर्स यूनिवर्स को आगे बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे बनने में करीब चार साल का समय लगा था। लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मि...
निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलता है ₹25 हजार का प्रोत्साहन

निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलता है ₹25 हजार का प्रोत्साहन

मध्य प्रदेश
भोपाल ! राज्य शासन द्वारा निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘सुपर 5000 योजना’ वर्ष 2013 से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹25 हजार की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के अनुसार, राज्य मेरिट में टॉप 5000 योजना में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह लाभ मिलेगा। कक्षा 10वीं में राज्य स्तर की टॉप 5000 योजना में मेरिट में स्थान होना आवश्यक है, जबकि कक्षा 12वीं में अपने-अपने संकाय (विज्ञान, वाणिज्य, कला) की टॉप 5000 मेरिट योजना में शामिल होना अनिवार्य होगा। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके माता या पिता परीक्षा परिणाम जारी होने के पूर्व MPBOCW में पंजीकृत निर्माण श्रमि...
अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने 560 दिन किया लगातार उत्पादन

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने 560 दिन किया लगातार उत्पादन

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS) की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए 560 दिन निर्बाध विद्युत उत्पादन करते हुए एनटीपीसी के विंध्याचल सुपर ताप विद्युत गृह सिंगरौली को पीछे छोड़ दिया। देश के ताप विद्युत उत्पादन के इतिहास में अब चचाई की यह यूनिट 210 मेगावाट श्रेणी में सर्वाधिक दिनों तक निर्बाध विद्युत उत्पादन करने वाली दूसरी यूनिट बन गई। समग्र रूप से और सभी श्रेणी में देखा जाए तो अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यह यूनिट सर्वाधिक लगातार विद्युत उत्पादन करने वाले विद्युत इकाइयों में चौथे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। चचाई की यह यूनिट 1 अक्टूबर 2024 से निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अमरकंटक ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 5 द्वारा हासिल की गई...
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को निर्बाध रूप से सस्ती बिजली सुलभ कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस काम केलिए सरकार किसानों को हर जरूरी मदद देने को तैयार है। किसानों को सस्ती बिजली मिलेगी, तो वे अपना उत्पादन भी बढ़ा सकेंगे और प्रदेश की प्रगति में भी योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऊर्जा प्राप्ति के लिए उन्हें स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनाया जाए। इसके लिए किसानों को हरित ऊर्जा उत्पादन से जोड़ा जाए। ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाकर ही हम किसानों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पम्प का उपयोग करने के लिए हर तरीके से प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को जो इससे जुड़ना चाहते हैं, विभाग उनका हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन भी करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्...
मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मप्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय समत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए। दोनों कक्षाओं में हर बार की तरह इस बार भी छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। विद्यार्थी घर बैठे अपना परिणाम एमपी बोर्ड की ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर देख सकते हैं। ...
अमेरिकी नाकेबादी की चीनी टैंकर ने ली परीक्षा… होर्मुज से गुजरने के बाद लिया यू-टर्न

अमेरिकी नाकेबादी की चीनी टैंकर ने ली परीक्षा… होर्मुज से गुजरने के बाद लिया यू-टर्न

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका (America) ने हाल ही में ईरान (Iran.) के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (Naval blockade) लगा दी है। इसका मतलब है कि कोई भी जहाज ईरान के बंदरगाहों (Iranian Ports) पर नहीं जा सकता या वहां से नहीं आ सकता। यह ब्लॉकेड 13 अप्रैल को लागू हुआ। इसका मकसद ईरान के तेल व्यापार को रोकना है। खासतौर से उन जहाजों को रोका जा रहा है जो ईरानी बंदरगाहों (Iranian Ports) या तटीय क्षेत्रों में आते-जाते हैं। अब एक चीनी कंपनी से जुड़े टैंकर ने इस नाकेबंदी की परीक्षा ली है जिसका दुनिया भर में खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चीनी टैंकर का नाम रिच स्टारी है। यह चीन की शंघाई Xuanrun शिपिंग कंपनी का है। अमेरिका ने 2023 में इसे प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि यह ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहा था। टैंकर में लगभग 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल (एक तरह का केमिकल) था। ब्लॉकेड शुरू होते ही यह होर्...
ईरान-अमेरिका युद्ध का असर…. सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर…. सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान (America and Iran War) के बीच फिर से बातचीत की संभावनाओं की वजह से आज इंटरनेशनल मार्केट (International Market) गोल्ड और सिल्वर का रेट (Gold Silver Price) फिर से बढ़ा हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दुनिया भर में एनर्जी संकट गहरा गया है। बता दें, पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच एक दौर की बातचीत हो गई है। लेकिन यह पूरी वार्ता विफल रही थी। दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता तब नहीं हो पाया था। क्या है गोल्ड का ताजा रेट (Gold Latest Price)COMEX gold की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद यह 4855 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले के सत्र में सोने का भाव 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। COMEX Silver के रेट भी आज बुधवार को बढ़ो...
ईरान युद्ध से धीमी हुई विश्व की आर्थिक गति… IMF ने घटाया वृद्धि दर का अनुमान.. महंगाई बढ़ने का आशंका

ईरान युद्ध से धीमी हुई विश्व की आर्थिक गति… IMF ने घटाया वृद्धि दर का अनुमान.. महंगाई बढ़ने का आशंका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund (IMF) ने मंगलवार को कहाकि ईरान युद्ध (Iran War) ने इस वर्ष विश्व की आर्थिक गति (World Economic Dynamics) को धीमा कर दिया है। इसके चलते 2025 की तुलना में वृद्धि दर में गिरावट आने की आशंका है। आईएमएफ ने वैश्विक वृद्धि के अपने अनुमान को घटाकर 2026 के लिए 3.1 फीसदी कर दिया है। इससे पहले जनवरी महीने में इसके 3.3 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी। यह 2025 में अनुमानित 3.4 प्रतिशत वृद्धि से धीमी होगी। बढ़ गईं तेल और गैस की कीमतेंईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों, ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने और पड़ोसी देशों में तेल रिफाइनरियों और अन्य ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर जवाबी हमलों के कारण दुनिया भर में तेल एवं गैस की कीमतों में तेजी आई है। इसके परिणामस्वरूप, आईएमएफ ने इस साल वैश्विक मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बढ़ाकर 4.4 फ...
अंडमान सागर में पलटी बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं से भरी नाव… 250 लोगों के डूबने की आशंका

अंडमान सागर में पलटी बांग्लादेशियों-रोहिंग्याओं से भरी नाव… 250 लोगों के डूबने की आशंका

अंतरराष्ट्रीय
पोर्ट ब्लेयर। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने मंगलवार को बताया कि अंडमान सागर (Andaman Sea.) में बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi citizens) और रोहिंग्या शरणार्थियों (Rohingya refugees) को ले जा रही एक नाव पलटने से बच्चों समेत करीब 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने एक बयान में कहा, "यह नाव (ट्रॉलर) दक्षिणी बांग्लादेश के टेकनाफ से रवाना हुई थी और मलेशिया जा रही थी। बताया जा रहा है कि तेज़ हवाओं, समुद्र में उफान और नाव में क्षमता से ज़्यादा लोगों के होने के कारण यह डूब गई।" नाव पर सवार लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। म्यांमार के सताए हुए मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय, रोहिंग्या के हज़ारों लोग हर साल अपने देश में हो रहे दमन और गृहयुद्ध से बचने के लिए समुद्र के रास्ते अपनी जान जोखिम में डालकर भागते हैं। अक्सर वे कामचलाऊ नावों का इस्त...
MP: इंदौर में साइबर ठगी के चौकाने वाले आंकड़े, रोज 87 लोग शिकार बन गंवा रहे अपनी गाढ़ी कमाई

MP: इंदौर में साइबर ठगी के चौकाने वाले आंकड़े, रोज 87 लोग शिकार बन गंवा रहे अपनी गाढ़ी कमाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) में साइबर ठगी (Cyber ​​fraud) के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। केवल मार्च (March) माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्राइम ब्रांच (Crime Branch.) के पास साइबर धोखाधड़ी की कुल 2600 शिकायतें (2600 Complaints) प्राप्त हुई हैं। इसके अनुसार शहर में हर दिन लगभग 87 लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार जागरूकता अभियान और साइबर पाठशाला के माध्यम से लोगों को सचेत कर रही है, लेकिन अपराधियों के नए-नए तरीके आम जनता पर भारी पड़ रहे हैं। शेयर ट्रेडिंग और अतिरिक्त आय का लालच फंसा रहाठगी के इन मामलों में सबसे ज्यादा मामले शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी अतिरिक्त आय का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए उकसाते हैं। हैरानी की बात यह ह...