Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

मद्रास HC ने कहा- रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखना अपराध नहीं… FIR की रद्द

मद्रास HC ने कहा- रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखना अपराध नहीं… FIR की रद्द

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) ने कोयंबटूर (Coimbatore) में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Ramlala Pran Pratishtha program) के सीधा प्रसारण (Live telecast) के दौरान कथित रूप से सार्वजनिक उपद्रव करने के आरोप में दर्ज एक एफआईआर को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति एन. सतीश कुमार (Justice N. Satish Kumar) की एकल पीठ ने कहा कि धार्मिक आयोजन के लिए एकत्र होना अवैध जमावड़ा नहीं माना जा सकता, जब तक कि उसमें किसी प्रकार की हिंसा या अपराध का तत्व न हो। न्यायमूर्ति ने कहा कि अभियोजन पक्ष के दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता कि आरोपियों ने बल प्रयोग किया, अपराध किया या किसी के अधिकारों में हस्तक्षेप किया। कोर्ट ने कहा, “केवल इसलिए कि कुछ समूहों ने आपत्ति जताई, किसी धार्मिक सभा को आपराधिक गतिविधि नहीं कहा जा सकता है।” शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जनवरी 2024 में अयोध्या मंदिर में ...
देश के दक्षिणी हिस्से में दस्तक देने को तैयार चक्रवाती तूफान मोंथा … राज्य सरकारें अलर्ट

देश के दक्षिणी हिस्से में दस्तक देने को तैयार चक्रवाती तूफान मोंथा … राज्य सरकारें अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclonic Storm Montha) दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इस दबाव क्षेत्र के 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में तब्दील होने और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। आगे बढ़ते हुए यह आंध्र प्रदेश तट (Andhra Pradesh coast) पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास 28 अक्टूबर की शाम या रात्रि के समय पहुंचेगा, जो 110 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति के साथ प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर लेगा। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N Chand...
अडानी ग्रुप में जांच-पड़ताल के बाद किया गया निवेश… LIC ने अमेरिकी अखबार के आरोप का दिया जवाब

अडानी ग्रुप में जांच-पड़ताल के बाद किया गया निवेश… LIC ने अमेरिकी अखबार के आरोप का दिया जवाब

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (Life Insurance Corporation of India (LIC) ने स्पष्ट किया है कि उसने गौतम अडानी समूह की कंपनियों (Gautam Adani Group companies) में निवेश स्वतंत्र रूप से और विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद किया। एलआईसी का यह बयान अमेरिकी अखबार (American newspaper) में प्रकाशित रिपोर्ट के जवाब में आया है। दरअसल, रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि एलआईसी को सरकारी अधिकारियों ने इस साल अडानी समूह में निवेश करने के लिए प्रभावित किया था जबकि उस समय अडानी समूह भारी ऋण में था और अमेरिका में जांच का सामना कर रहा था। क्या कहा एलआईसी ने?एलआईसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा-केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग या किसी अन्य निकाय की ऐसे (निवेश) निर्णयों में कोई भूमिका नहीं होती है। एलआईसी ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी बातों और विस्तृत जांच-पड़ताल के ...
MP: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ मामले में सियासत.. BJP विधायक ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

MP: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ मामले में सियासत.. BJP विधायक ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर (Australian Female Cricketer) के साथ छेड़छाड़ के मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसी हरकतों से इस्लाम पर बदनामी होती है। ऐसी हरकतें बंद होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी अकील खान को कुछ नाजायज बच्चों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी नाजायज औलादें (Illegitimate Children) भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इंदौर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। अकील नाम के आरोपी को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है। उसे चार जूते भी लगाए गए हैं। हमारी और सरकार की कोशिश है कि ऐसे अपराधियों को हर कीमत पर कुचला जाए। कुछ ऐसी नाजाय...
ट्रंप का Gaza में स्थायी शांति का आह्वान… कुछ ही देर बाद इजरायल ने कर दी जेहादी संगठन पर Air Strike

ट्रंप का Gaza में स्थायी शांति का आह्वान… कुछ ही देर बाद इजरायल ने कर दी जेहादी संगठन पर Air Strike

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शनिवार को गाजा (Gaza) में स्थायी शांति (Lasting Peace) का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 2 सालों से युद्धग्रस्त इस क्षेत्र को अब आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। हालांकि, ट्रंप की इस स्थाई शांति (Lasting Peace) वाली अपील के कुछ घंटों पहले ही इजरायली सेना (Israeli Army) ने गाजा में मौजूद एक इस्लामिक जिहादी संगठन के ऊपर एयर स्ट्राइक (Air Strike) की है। आईडीएफ का आरोप है कि वह इजरायल पर हमले की योजना बना रहे थे। पूर्वी एशिया की अपनी यात्रा पर निकले ट्रंप दोहा के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी की मौजूदगी में कहा कि जल्दी ही गाजा में शांति के लिए एक बल तैनात किया जाएगा। गाजा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि यहां पर एक स्थायी शांति होनी चाहिए। उन्होंने अरब देशों को अपना सच्चा साथी बताते हुए कहा कि...
मध्य प्रदेश में बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने के निर्देश

मध्य प्रदेश में बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल (Health Minister Rajendra Shukla) ने शुक्रवार को सतना के जिला अस्पताल (Satna District Hospital) का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में गंदगी और वार्डों में बिस्तरों पर बिछी मैली चादरें देखकर वह भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के ड्रग कंट्रोलर को बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने का सख्त आदेश दिया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कीशुक्रवार को सतना पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने जिले भर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने दवा दुकानों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दवा दुकानें लोगों का जीवन बचाने के लिए होती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा कि गलत दवा से किसी का जीवन संकट में पड़ जाए। उन्होंने सभी ड्रग इ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ की दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा आरम्भ होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के पहले दिन की सभी को बधाई। उन्होंने छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना की है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सम्पन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि करें।...
मध्‍यप्रदेश में उग रहा लाल सोना: टमाटर उत्पादन में देश में NO.-1 MP

मध्‍यप्रदेश में उग रहा लाल सोना: टमाटर उत्पादन में देश में NO.-1 MP

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। कैश क्राप प्रोडक्शन को किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। यही कारण है कि सबके किचन की डेली नीड टमाटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई-PMFME) योजना के माध्यम से टमाटर की फसल पर आधारित लघु उद्योगों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। टमाटर के बीज पर सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस अनुदान से किसानों को बड़ा संबल मिल रहा है। योजना का लाभ लेकर हमारे किसान भाई आत्मनिर्भर बनकर समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।...
KBC 17 अमिताभ बच्चन से खराब बर्ताव करने वाले बच्चे ने मांगी मांफी, वजह भी बताई ?

KBC 17 अमिताभ बच्चन से खराब बर्ताव करने वाले बच्चे ने मांगी मांफी, वजह भी बताई ?

मनोरंजन
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अपने बर्ताव की वजह से ट्रोल हुए चाइल्ड कंटेस्टेंट इशित भट्ट के नाम से लिखी गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक बयान जारी करके माफी मांगी है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे इशित भट्ट बड़े रूखे और बदतमीजी भरे लहजे में अमिताभ बच्चन से बात करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इशित भट्ट को ओवर स्मार्टनेस दिखाने और 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन से बदतमीजी से बात करने के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।अमिताभ ओर KBC से मांगी माफी? इंडिया फोरम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है, "सभी को नमस्कार, मैं कौन बनेगा करोड़पति में अपने व्यवहार के लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे पता है कि मेरे बोलने के तरीके से कई लोगों को ठेस पहुंची, निराशा हुई या उनका अपमान हुआ, और मुझे इसका बहुत अफसोस है।" इसके आगे...
कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ? फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा

कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ? फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस हादसा कैसे हुआ, कैसे आग लगी और कैसे बस में विस्फोट हुआ? इन सबको लेकर जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि चिन्नाटेकुर के पास वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी आग कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी. उन्होंने मूल रूप से यह पहचाना है कि लगेज केबिन में रखे सैकड़ों मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई. बता दें कि कुरनूल बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार तड़के की है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बस आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई. बाइक का तेल टैंक का ढक्कन उड़ गया और पेट्रोल लीक होने लगा. जैसे ही बस ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा, सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं. उसी समय पेट्रोल में आग लग गई और वह तेजी से फैल गई. सबसे पहले लगेज केबिन...