झारखंड में छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे… पानी में डूबने से 5 और लोगों की मौत
रांची। छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान झारखंड (Jharkhand) में दर्दनाक हादसे सामने आए। ये हादसे पूजा के दौरान पानी में डूबने (Drowning in water) के चलते हुई मौतों से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, राज्य में अलग-अलग जगहों पर पांच और बच्चे डूब गए, जिससे दो दिनों में मरने वालों की संख्या 11 हो गई हैं। ज्यादातर मौतें छठ पूजा के दौरान हुई हैं।
सोमवार को एक किशोर लड़का और दो आदमी भी पानी में लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि राज्य के हजारीबाग, गढ़वा और सिमडेगा जिलों में पांच बच्चों की मौत हो गई। रविवार को सिमडेगा और पलामू जिलों में छह अन्य लोग डूब गए थे। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को छठ पूजा के दौरान हजारीबाग के केरेडारी पुलिस स्टेशन इलाके के बेला गांव में एक तालाब में दो लड़कियां, गुनगुन कुमारी (11) और रूपा तिवारी (12) डूब गईं।
गढ़वा में, सोमवार दोपहर को सदर पुलिस स्टेशन इलाके में दानरो नदी में...









