Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: अभिषेक की पूर्व पत्नी ले सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिगड़ने वाला है बजाज का गेम

मुंबई। बिग बॉस 19 के शनिवार वाले वीकेंड वार पर सलमान खान ने अभिषेक बजाज की तरफ इशारा करते हुए उनकी एक्स वाइफ का ज़िक्र किया था। सलमान ने बोला कि जो लोग तान्या की बाहर की बातें सुनकर हंस रहे हैं उनके बारे में उनकी वाइफ, एक्स वाइफ भी बहुत कुछ बोल रही हैं। इसके बाद अभिषेक बजाज थोड़े निराश नजर आए। उन्होंने अश्नूर के सामने अपनी एक्स वाइफ को लेकर कहा भी कि वो शो में ना आ जाए। लेकिन अब लगता है मेकर्स इस सीजन को कुछ ज्यादा ही मजेदार बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स अभिषेक बजाज की वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अभिषेक की पूर्व पत्नी ले सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री
एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है ये अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल हैं। तस्वीर में उन्हें एक वैनिटी वैन के बाहर निकलते देखा जा सकता है। आकांक्षा ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा बिग बॉस 19 की अगली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो सकती हैं। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अभिषेक और आकांक्षा लव स्टोरी
बता दें, हाल में आकांक्षा जिंदल ने एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने विकी लालवानी के साथ बातचीत में अभिषेक के साथ अपनी पहली मुलाकात और लवस्टोरी के बारे में बताया था। आकांक्षा ने बताया था कि दोनों की लव स्टोरी एक स्कूल रीयूनियन के बाद शुरू हुई। दोनों ने करीब 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। शादी के बाद आकांक्षा पर कई पाबंदियां लगाईं गई। उन्हें पसंद का पहनावा और करियर बनाने की इजाजद नहीं दी गई थी। अभिषेक पर धोखा देने का भी आरोप लगा। डेढ़ साल बाद ये शादी टूट गई। अब आकांक्षा शो में आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *