अमिताभ बच्चन ने इन फिल्मों में किया कैमियो, एक हॉलीवुड मूवी भी शामिल
मुंबई। अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको कुछ उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिसमें अमिताभ बच्चन ने कैमियो रोल निभाया है। इस लिस्ट में एक हॉलीवुड की भी फिल्म का नाम शामिल है।अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियिर में अमिताभ बच्चन ने तमाम फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं जिसमें अमिताभ बच्चन ने कैमियो रोल किए हैं।35 फिल्मों में कैमियो रोल
आईएमडीबी की मानें तो अमिताभ बच्चन ने करीब 35 फिल्मों में कैमियो रोल किए हैं। आज हम आपको अमिताभ बच्चन के कुछ यादगार कैमियो रोल्स के बारे में बता रहे हैं।इंग्लिश विंग्लिश
अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में कैमियो किया था। अमिताभ बच्चन ने एक पैसेंजर का रोल निभाया था जो श्रीदेवी के किरदार के साथ एयरप्लेन में नजर आए थे।की ...









