Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को प्राकृतिक खेती ने बनाया लखपति दीदी

गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को प्राकृतिक खेती ने बनाया लखपति दीदी

नवाचार
गांधीनगर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात के डांग जिले की मंगीबेन को कृषि विकास दिवस, प्राकृतिक खेती ने लखपति दीदी बना दिया है। प्राकृतिक सौंदर्य से लकदक डांग जिला चार वर्ष पहले संपूर्ण रूप से रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती वाला जिला घोषित हो चुका है। तब से यह पहल आदिवासी किसानों के जीवन में एक शानदार बदलाव लेकर आई है। 07 अक्टूबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 24 वर्ष पूरे होने पर गुजरात 7 से 15 अक्टूबर तक विकास सप्ताह मना रहा है। इसके अंतर्गत राज्य में कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति को ध्यान में रखते हुए 14 अक्टूबर का दिन ‘कृषि विकास दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि जब भी प्राकृतिक कृषि की बात होती है तो एक अभियान का नाम अनायास ही जुबान पर आता है, वो है ‘आपणुं डांग, प्राकृतिक डांग’ यानी ‘हमारा डांग, प्राकृतिक डांग।’ इस अभिया...
क्या ट्रंप नोबेल में मात के बाद भी शांति दूत बने रहेंगे?

क्या ट्रंप नोबेल में मात के बाद भी शांति दूत बने रहेंगे?

लेख
ऋतुपर्ण दवे बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाले ट्रंप हाथ मलते रह गए। शांति के नोबेल के लिए चंद देशों से खुद को नामित कराने वाले अड़ीबाज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप के मुकाबले बेहद कम चर्चित और दुनिया में अलग पहचान रखने वाली एक महिला को मिलना शायद ट्रंप को उनकी असलियत या औकात बताने को काफी है। वैसे भी हर पुरस्कार के लिए नियम होते हैं, लंबी फेहरिस्त होती है और कारण होते हैं। ट्रंप कहीं से भी इसमें फिट नहीं बैठते थे। लेकिन उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति होने का गुमान था। इसीलिए वो यह जानते हुए भी कि पुरस्कार के लिए नामित होने और औपचारिकताओं के पूरा करने की प्रक्रिया को भी शायद अपनी धौंस से धता बताने की जुगाड़ में थे, जो हो न सका। यह भी सच है कि शायद यह पहला मौका होगा जब पुरस्कार मिलने वाले के नाम की चर्चा के बजाए न मिलने वाले का नाम और उसका रंज सु...
बड़ा मायने है पर्यटन में मध्‍य प्रदेश का वैश्‍विक रूप से हृदय जीत लेना !

बड़ा मायने है पर्यटन में मध्‍य प्रदेश का वैश्‍विक रूप से हृदय जीत लेना !

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी मध्य प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह पर्यटन के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है, वह नीतियों और प्रचार अभियानों के साथ दृष्टि और निरंतरता का प्रतीक है। भारत के हृदय में स्थित यह प्रदेश आज देश-विदेश के यात्रियों के लिए भरोसे और अनुभव दोनों का केन्द्र बन गया है। महामारी के बाद जब वैश्विक पर्यटन उद्योग पुनर्जीवन की राह खोज रहा था, तब मध्यप्रदेश ने योजनाबद्ध ढंग से अपनी साख दोबारा कायम की। पर्यटन के हर आयाम में यहां नई हलचल दिख रही है। कभी विरासत और वन्यजीव के लिए पहचाने जाने वाला यह प्रदेश आज वेडिंग, एमआईसीई, फिल्म और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों में देशव्यापी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भोपाल में हुए एमआईसीई एवं वेडिंग टूरिज्म सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों ने माना है कि मध्यप्रदेश आयोजनों का नया केन्द्र बनकर उभर रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि राज्य भौ...
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

राष्ट्रीय
प्रारंभिक जांच के अनुसार हथियार पाकिस्तान से आए थे : डीजीपी गौरव यादव चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमेंकरण क्षेत्र के भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से दो ए.के.-47 राइफल सहित तीन हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों के इस जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार की रात को बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों व संबंधों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्द...
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक साधना का प्रतीक; मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर संदर्भित पुस्तक 'परिक्रमा-कृपा सार’ भेंट की जिसका विमाेचन हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने किया था । पटेल ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री काे 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का संग्रह भी एक विशेष लकड़ी के डिब्बे में भेंट किया। इसके साथ शाम को प्रहलाद पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट की। मीडिया से बातचीत में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया ...
राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ स्थित स्वर्गीय पूरन कुमार के आवास पर जाएंगे और उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे और हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 10 अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर गंदे शौचालयों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये का इनाम देगी। यह इनाम फास्टैग रिचार्ज के रूप में दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 'विशेष अभियान 5.0' के तहत यह पहल शुरू की है, जो 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। एनएचएआई के अनुसार, योजना का उद्देश्य टोल प्लाजा पर बने शौचालयों को स्वच्छ बनाए रखना और यात्रियों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप के माध्यम से गंदे शौचालय की तस्वीर अपलोड करके एक हजार रुपये का इनाम प्राप्त कर सकता है। यह पहल ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित होगी, जहां उपयोगकर्ता को गंदे शौचालय की जियो-टैग की गई और समय-चिह्नित तस्वीर अपलोड करनी होगी। साथ ही उपयोगकर्ता को अपना नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर भी...
सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लूस्टार पर बोले गए झूठ और कांग्रेस की 1984 में नरसंहार में भूमिका उजागर की। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तरुण चुग ने कहा कि यह कैसे संभव है कि श्री हरमंदिर साहिब पर टैंक और तोपें बिना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सहमति और आदेश के चलाई गई हों। सच को तोड़-मरोड़कर पेश करना शहीदों का अपमान है और इतिहास के सबसे काले अध्याय को ढकने की शर्मनाक कोशिश है। सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती। सोमवार को तरुण चुग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को चार दशक तक बचाया और संरक्षण दिया। जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार और एचकेएल भगत जैसे नेताओं, जिन पर 52 जिलों में निर्दोष सिखों की ...
पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

Uncategorized
पेरिस, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी अगले सप्ताह पेरिस की जेल में प्रवेश करेंगे, जहां वे आपराधिक साजिश के मामले में पांच साल की जेल की सजा भुगतेंगे। इस मामले में सारकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए लीबिया से धन जुटाने के प्रयासों में साजिश रचने का आरोप था, जैसा कि फ्रांसीसी समाचार चैनल आरटीएल (आरटीएल) ने सोमवार को रिपोर्ट किया। आरटीएल (RTL) के अनुसार, सारकोजी को 21 अक्टूबर को पेरिस की सैंटे जेल भेजा जाएगा। पेरिस वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने इस रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। वहीं, सारकोजी के वकीलों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हमेशा खुद के निर्देष होने का दावा करने वाले सारकोजी को उनके करीबी सहयोगियों द्वारा 2007 के राष्ट्रपति अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई तानाशाह मुआम्मर गद्दाफी के शासनकाल में धन जुटाने के प्रयासों के लि...
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य गुट पर क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य गुट पर क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप

Uncategorized
इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा- “अफगानिस्तान की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित, बाहरी षड्यंत्र नाकाम” काबुल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। इस्लामिक अमीरात-ए-अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को एक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी कर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाई स्थिरता और क्षेत्रीय हालात पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान की सभी आधिकारिक सीमाएं और सीमांकन रेखाएं पूरी तरह नियंत्रण में हैं तथा हाल के महीनों में किसी बड़े सुरक्षा या राजनीतिक संकट की कोई घटना नहीं हुई है।” मुजाहिद ने अपने बयान में कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी रोक लगी है और रक्षा मंत्रालय देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। उन्होंने दावा किया कि “अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता कायम है, तथा पिछले आठ महीनों में किसी बड़े हमले की कोई घटना नहीं ह...