Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर मचा बवाल, राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर मचा बवाल, राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपनी हालिया फिल्म 'बंटवारा 1947' में अभिनेता सनी देओल को एक भारतीय मुस्लिम किरदार में कास्ट करने के फैसले का बचाव किया है। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी और उसके दौरान आम लोगों के दर्द को केंद्र में रखती है। फिल्म में सनी को इस तरह की भूमिका में देखना दर्शकों के लिए इसलिए भी चर्चा का विषय बना, क्योंकि अभिनेता अपनी देशभक्ति और एक्शन फिल्मों के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। राजकुमार संतोषी के मुताबिक, फिल्म का विचार करीब 15 साल पहले उनके मन में आया था। उस समय पाकिस्तान या मुस्लिम किरदारों से जुड़ी कहानियां बनाना काफी जोखिम भरा माना जाता था। ऐसे में सनी देओल को भारतीय मुस्लिम किरदार के रूप में पेश करना उनके लिए भी एक चुनौतीपूर्ण फैसला था। निर्देशक ने बताया कि उन्हें यह भरोसा था कि सनी अपनी अभिनय क्षमता से किरदार के साथ न्याय कर...
‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

‘स्पिरिट’ से जुड़े विवाद में दीपिका पादुकोण पर उठे सवाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्देशक के भाई और फिल्म से जुड़े निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने इस मामले में नए दावे किए हैं। जहां अब तक दीपिका के फिल्म से अलग होने की वजह 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्त को माना जा रहा था, वहीं प्रणय के मुताबिक असली मतभेद फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि संदीप करीब 18 महीनों से दीपिका के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे और उन्हें इस परियोजना का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक थे। दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रणय ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उनके मुताबिक, इसके बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और टीम ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। प्रणय ने यह भी आरोप लगाया कि वि...
पुष्कर जोग का नया म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ रिलीज

पुष्कर जोग का नया म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
डांसिंग स्टार और अभिनेता पुष्कर जोग अपने खास स्वैग, हाई-वोल्टेज एनर्जी और दमदार डांस मूव्स के साथ नए म्यूजिक वीडियो 'हाय रे हाय' में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। गाने में पुष्कर का फन और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं तानिया अपने ग्लैमरस लुक और आकर्षक अंदाज से वीडियो की रौनक बढ़ा रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री, चुलबुली अदाएं और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस 'हाय रे हाय' को और भी एंटरटेनिंग बना देती है। 'हाय रे हाय' को नकाश अजीज और अबोली गिरहे ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत सलिल अमृते ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि गाने के बोल खुद पुष्कर जोग ने लिखे हैं, म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अभिजीत दानी ने किया है और डांस कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी दिनेश शिरसाठ ने संभाली है। कैची बीट्स, लाइवली वोकल्स और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ तैयार यह गाना दर्शकों को थिरकने पर मजबूर ...
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, पांच माइक्रोड्रामा में मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, पांच माइक्रोड्रामा में मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू टीवी पांच नए माइक्रोड्रामा पेश करने जा रहा है, जिनमें पौराणिक व्यंग्य, गैंगस्टर रोमांस, कैंपस पॉलिटिकल थ्रिलर, माफिया रोमांस और मिलिट्री एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। इन कहानियों में मनोरंजन के साथ रिश्तों, महत्वाकांक्षा, सत्ता, पहचान और परिवार जैसे विषयों को भी दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। मुंबई के खौफनाक गैंगस्टर रघु भाई की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब नयनतारा उसकी जान बचाती है, बिना यह जाने कि वह कौन है। रघु को उससे प्यार हो जाता है, लेकिन नयनतारा अपने प्रेमी के प्रति वफादार रहते हुए उसके प्यार को ठुकरा देती है। धोखे के बाद जब नयनतारा जबरन शादी के जाल में फंस जाती है, तो रघु उसे बचाने के लिए सामने आता है। अब उसके सामने दुश्मनों से लड़ने से भी बड़ी चुनौ...
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। दोनों कलाकार लेखिका-निर्देशक कनिका ढिल्लों की आगामी अलौकिक रोमांचक थ्रिलर में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म की पटकथा पर फिलहाल काम चल रहा है और निर्माताओं की योजना इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करने की है। खास बात यह है कि कहानी और किरदारों को सैफ और कियारा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सूत्र के मुताबिक, यह एक गहन थ्रिलर होगी, जिसमें अलौकिक तत्वों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। कनिका ढिल्लों, एक्सेल एंटरटेनमेंट और लेखन टीम पिछले काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसमें शामिल अलौकिक पहलुओं को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता आने वाले मही...
दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
वर्ष 2026 में दशहरा के मौके पर दर्शकों के लिए एक नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और कॉलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'नई नवेली' की कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब और अव्यवस्थित परिवार में आने वाली एक दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के रूप में परिवार में घुल-मिल जाती है और उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं। हालांकि, जल्द ही कहानी में रहस्य और फैंटेसी का रंग घुल...
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
14 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला अब कारोबारी दिनों में पहुंच गया है। वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनाए रखी है। वहीं सनी देओल की फिल्म की दैनिक कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और...
श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेलर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज कर दिया है। गाने में अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर नजर आ रहे हैं। यह गाना फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। 'वारूं फॉरएवर' 4 मिनट 12 सेकंड लंबा है और इसमें 'मिर्जापुर' की दुनिया के बीच रिश्तों और भावनाओं का एक अलग रंग देखने को मिलता है। गाने को आनंद भास्कर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल और रोमी ने अपनी आवाज दी है। हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन संभाला है। यह 'मिर्जापुर: द मूवी' का एक्सेल म्यूजिक की ओर से जारी किया गया दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का गाना '2 नंबरी' रिलीज किया ग...
एलजी और एनवीडिया ने रोबोटिक्स सहयोग तेज किया, साल के अंत तक तैयार होगा एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा

एलजी और एनवीडिया ने रोबोटिक्स सहयोग तेज किया, साल के अंत तक तैयार होगा एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा

आर्थिक, लाइफस्टाइल
सियोल। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में एनवीडिया के साथ अपने सहयोग को तेज करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियां रोबोटों के प्रशिक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वास्तविक और कृत्रिम डेटा तैयार करने पर काम कर रही हैं। लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक करीब एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा तैयार करना है। यह मात्रा लगभग 12 वर्ष के लगातार संचालन से प्राप्त डेटा के बराबर होगी। इसी सहयोग के तहत एलजी ने सियोल स्थित अपने यांगजे अनुसंधान एवं विकास परिसर में निर्माणाधीन डेटा फैक्ट्री में एनवीडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी की। दोनों पक्षों ने डेटा फैक्ट्री की प्रगति की समीक्षा करने के साथ रोबोटिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल पर चर्चा की। यह बैठक 13 अगस्त को अमेरिका के सांता क्लारा स्थित एनवीडिया मुख्यालय में एलजी समूह और एनवीडिया के बीच रणनीतिक सहयोग...
स्मार्टफोन खरीदारों के लिए AI अब जरूरत, 82% ने माना खरीद निर्णय में अहम

स्मार्टफोन खरीदारों के लिए AI अब जरूरत, 82% ने माना खरीद निर्णय में अहम

ब्रेकिंग न्यूज़, लाइफस्टाइल
बेंगलुरु। स्मार्टफोन खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब महज नया तकनीकी फीचर नहीं, बल्कि फोन से जुड़ी बुनियादी अपेक्षा बनती जा रही है। अमेजन इंडिया के ‘बेस्ट इन टेक सर्वे’ के अनुसार 82 प्रतिशत स्मार्टफोन खरीदारों के खरीद निर्णय को एआई सुविधाएं प्रभावित करती हैं। हालांकि, एआई के बढ़ते प्रभाव के बावजूद फोन खरीदते समय प्रदर्शन, बैटरी और कैमरा गुणवत्ता जैसे पारंपरिक फीचर अब भी सबसे महत्वपूर्ण बने हुए हैं। अमेजन इंडिया ने जुलाई 2026 में अपने मंच पर यह सर्वे किया, जिसमें उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की विभिन्न श्रेणियों से 40 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। सर्वे का उद्देश्य यह समझना था कि भारतीय ग्राहक तकनीकी उत्पाद खरीदते समय किन खूबियों को प्राथमिकता देते हैं। सर्वे के निष्कर्ष सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले ‘बेस्ट इन टेक अवार्ड्स’ के दूसरे संस्करण की श्रेणियों...