Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

नेपाली कांग्रेस ने दोनों महामंत्रियों को पांच वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया

नेपाली कांग्रेस ने दोनों महामंत्रियों को पांच वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाली कांग्रेस ने दोनों महामंत्रियों गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय काठमांडू में हुई केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक ने सह-महामंत्री फरमुल्ला मंसूर समेत अन्य नेताओं को भी पांच वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है। बैठक में विशेष महाधिवेशन के पक्ष में खड़े नेताओं से अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापस लौटने की अपील भी की गई है। बताया गया है कि पार्टी के निर्णय के विपरीत जाकर विशेष महाधिवेशन का आह्वान करने के कारण इन नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। विशेष महाधिवेशन का आह्वान करने वाले दोनों महामंत्रियों गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा ने निर्वाचन समिति का गठन कर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले विशेष महाधिवेशन के बंद सत्र से केंद्रीय कार्यसमिति को भंग करने प्रस्ताव पारित किया गया था। साथ ही...
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने तमिल समुदाय को पोंगल की शुभकामनाएं दीं

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने तमिल समुदाय को पोंगल की शुभकामनाएं दीं

अंतरराष्ट्रीय
सिंगापुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने तमिल समुदाय को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, '' हमारा तमिल समुदाय जिस पोंगल पर्व को मनाता है, वह परिवार के साथ एकजुट होने, कृतज्ञता व्यक्त करने, अपनी पारंपरिक जड़ों का सम्मान करने और आने वाले आशावादी वर्ष का स्वागत करने का उपयुक्त समय है।'' सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस अवसर पर मैं सभी को पोंगल की शुभकामनाएं देता हूं। पोंगल पर्व की भावना का अनुभव करने के लिए लिटिल इंडिया या इंडियन हेरिटेज सेंटर में कुछ समय अवश्यमेव बिताएं।'' उल्लेखनीय है कि भारत के तमिलनाडु में पोंगल पर्व कल ताई थिरुनाल के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए पारंपरिक तरीके से नए मिट्टी के बर्तन में पोंगल बनाकर खुशी और उत्साह के साथ त्योहार मनाया जाता है। तमिलना...
राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

राजतंत्र समर्थक प्रदर्शन के लिए 50 लाख लोगों को संदेश भेजने वाला युवक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनधिकृत रूप से 50 लाख लोगों को एक साथ संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी काजी कुमार आचार्य के अनुसार काठमांडू अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने मंगलवार रात चितवन निवासी निदेश सेढाईं को हातीसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 34 वर्षीय सेढाईं, जो कि वाहन व्यवसाय से जुड़े हैं, ने नेपाल टेलिकम के गेटवे का उपयोग कर ‘एटी अलर्ट’ प्रणाली के माध्यम से 50 लाख एसएमएस भेजे थे। एसपी आचार्य के अनुसार सेढाईं ने स्वयं 50 लाख लोगों को संदेश भेजने की बात स्वीकार की है। एसपी आचार्य ने बताया कि उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ सार्वजनिक हित के विरुद्ध अपराध के तहत जांच की जाएगी। नेपाल टेलिकम ने भी आज एक बयान में कहा कि वह केवल व्यापार-व्यवसाय प्रवर्द्धन के उद्देश्य से ही एसएमएस प्रसारण...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...
नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

नेपाल में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला यात्री पुलिस हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बुधवार को नेपाल में भैरहवा से काठमांडू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे बुद्ध एयर के विमान का आपातकालीन दरवाजा एक यात्री ने बिना अनुमति खोल दिया, जिसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा। इस यात्री, **सुमन**, को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुद्ध एयर की उड़ान संख्या **852** पार्किंग से रनवे की ओर जा रही थी, तभी सुमन ने दरवाजा खोल दिया। इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए बुद्ध एयर ने क्षमा याचना की है। हवाई सुरक्षा मानकों के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच के लिए काठमांडू से एक तकनीकी टीम भैरहवा के लिए रवाना हो चुकी है। विमान को पूर्ण परीक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, बिना कारण आपातकालीन दरवाजा खोलना एक गंभीर कानूनी अपराध है।...
नेपाल में एसबीआई बैंक डकैती की जांच के दौरान 60 हजार डॉलर बरामद

नेपाल में एसबीआई बैंक डकैती की जांच के दौरान 60 हजार डॉलर बरामद

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंधुली पुलिस ने एसबीआई बैंक डकैती की जांच के दौरान 60 हजार अमेरिकी डॉलर नकद बरामद किए हैं। यह विदेशी मुद्रा मंगलवार देर रात काठमांडू से इलाम जा रहे एक टाटा सूमो (बा 16 च 8048) वाहन से बरामद की गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे खुर्कोट बाजार स्थित चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान यह रकम झापा के मेचीनगर निवासी 34 वर्षीय युवराज नेवार के पास से एक काले बैग में मिली। बैग में 100 डॉलर के 600 नोट (कुल 60 हजार डॉलर) तथा 1,000 रुपये के 12 नोट (कुल 12 हजार नेपाली रुपये) पाए गए। दरअसल, सिन्धुली स्थित नेपाल एसबीआई बैंक में मंगलवार रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर तीन करोड़ से अधिक की लूट हुई है। इस घटना को अंजाम देने के लिए लुटेरे काठमांडू के पास रहे काभ्रे से गाड़ी भाड़े पर ले गए थे। पुलिस के अनुसार कुल 3 करोड़ 10 लाख 95 हजार 283 रुपये लूट लिए गए। डीएसपी सूर...
वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने कम से कम चार अमेरिकियों को रिहा किया

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने कम से कम चार अमेरिकियों को रिहा किया

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने अपने यहां की जेल में बंद कम से कम चार अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह अमेरिकी नागरिकों की पहली ज्ञात रिहाई है। यह ऐसे समय में हुई है जब डेल्सी रोड्रिग्ज के नेतृत्व वाली वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने दर्जनों राजनीतिक कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, "हम वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए अमेरिकियों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह अंतरिम सरकार का सही दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।" विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रिहाई में मदद के लिए विदेश विभाग की टीम वेनेजुएला गई थी। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला में जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की मांग की है।...
ट्रंप का दावा-ईरान में 12,000 प्रदर्शनकारी मारे गए, मदद भेजने की घोषणा

ट्रंप का दावा-ईरान में 12,000 प्रदर्शनकारी मारे गए, मदद भेजने की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की इस्लामिक सरकार के आदेश पर वहां प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसा की जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,000 हो गई है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि वह मदद भेज रहे हैं। कुछ देर पहले की गई इस घोषणा में यह साफ नहीं किया गया है कि यह मदद किस प्रकार की होगी। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में इस सारे घटनाक्रम पर अहम जानकारी दी गई है। इसमें ट्रंप प्रशासन की हलचल के अलावा ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी के हवाले से भी स्थिति पर टिप्पणी की गई है। पहलवी ने मंगलवार को कहा कि ईरान में अशांति के कारण मरने वालों की संख्या हाल के दिनों में बढ़ गई है। उन्होंने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का आग्रह किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पहलवी ने कहा, "दुखद खबर यह है...
रूस ने यूक्रेन पर फिर ढाया कहर; पावरग्रिड पर मिसाइलों से हमला

रूस ने यूक्रेन पर फिर ढाया कहर; पावरग्रिड पर मिसाइलों से हमला

अंतरराष्ट्रीय
कीव । रूस ने यूक्रेन पर एक और हमला बोला है। चार दिनों के अंदर यह यूक्रेन पर चौथा बड़ा ड्रोन हमला है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस बार भी पावर ग्रिड पर निशाना लगाया गया। इन हमलों से अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंद कराने के प्रयासों को भी ठेस पहुंची है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच करीब चार साल से युद्ध जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रूस ने करीब 300 ड्रोन, 18 बैलेस्टिक मिसाइल और सात क्रूज मिसाइल से हमला बोला है। रात भर चला यह हमला आठ क्षेत्रों पर हुआ। इसमें उत्तर पूर्व खारकीव में एक मेल डिपो में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कीव क्षेत्र में सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। यूक्रेन की राजधानी में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। यहां पर दिन का तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस है। गलियां बर्फ से ढंकी हुई हैं और जेनरेटरों...
कनाडा में एयरपोर्ट से 400 किलो सोना उड़ा ले गए थे चोर, एक गिरफ्तार

कनाडा में एयरपोर्ट से 400 किलो सोना उड़ा ले गए थे चोर, एक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। कनाडा में हुए अब तक के सबसे बड़े गोल्ड हाइस्ट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कनाडा के पील रीजन की पुलिस ने बताया है कि करीब 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत के सोने की चोरी से जुड़े मामले में 43 साल के अरसलान चौधरी को गिरफ्तार किया लिया गया है। बता दें को यह मामला 2023 के प्रोजेक्ट 24K से जुड़ा है, जब चोरों ने करीब 400 किलो सोना चुराकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। दरअसल 17 अप्रैल 2023 को एक फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से टोरंटो पहुंची थी। इस फ्लाइट में करीब 400 किलो शुद्ध सोना लाया गया था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। इसके साथ ही करीब 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी करेंसी भी थी। सोने की यह खेप एयरपोर्ट से उतारकर एक अलग जगह ले जाई गई। हालांकि कुछ ही घंटों बाद इसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब त...