भारत आने वाले विमान पर अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, बोला- यह घटना वॉर क्राइम
तेहरान। ईरान से भारत (Plane Coming Iran to India) आने वाले विमान पर अमेरिका ने अटैक (America Attacked) कर दिया। अब इसे लेकर ईरान ने नाराजगी जाहिर की है और इस घटना को वॉर क्राइम करार दिया है। साथ ही अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगा दिए हैं। खबर है कि विमान पर हमला ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है। महान एयर का यह विमान मानवीय राहत सामग्री लेकर भारत के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
भड़क गया ईरानभारत में ईरान के दूतावास ने इस हमले की निंदा की है। दूतावास ने लिखा, 'सिविल एविएश ऑर्गेनाइजेशन के बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि मानवीय मिशनों में लगे नागरिक विमानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों का घोर उल्लंघन है और मानवीय कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है।' बताया गया है कि विमान कई देशों से राहत सामग्री लेकर ईरान आया था।
दूतावास ने संगठन के ...









