जांजगीर चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन: 106 आवेदनों का प्रशासन ने किया त्वरित निराकरण
जांजगीर चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आज सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मुआवजा राशि, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, अवैध कब्जा हटाने तथा दिव्यांग सहायता उपकरण जैसी विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन शामिल रहे।
जनदर्शन में जांजगीर तहसील के ग्राम मुनुन्द निवासी कन्हैया लाल कश्यप ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। जांजगीर निवासी राजेश भार्गव ने मनरेगा जॉब कार्ड में पुनः पंजीकरण कराने क...









