Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

जेएसडब्ल्यू एसके महानदी पावर कंपनी का भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक आयोजित

जांजगीर चांपा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जेएसडब्ल्यू एसके महानदी पावर प्लांट लिमिटेड के भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता (पेंशन) समिति की फरवरी माह की मासिक बैठक आज सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में प्लांट से प्रभावित आठ आश्रित ग्राम नरियरा, तरोद, रोगदा, नवापारा, अमौरा, मुरलीडीह, लटिया एवं पकरिया के पेंशनधारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में भूविस्थापितों से जुड़ी 10 प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इन मांगों को लेकर जेएसडब्ल्यू प्लांट प्रबंधन, शासन एवं प्रशासन को पुनः स्मरण कराने पर सहमति जताई। प्रमुख मांगों में बेहतर मेडिकल सुविधा, आजीवन पेंशन, पति-पत्नी को अलग-अलग खाते के आधार पर अलग पेंशन, उत्तराधिकारी बदलने की छूट, वैध गोदनामा को मान्यता देना, एकमुश्त समझौते का विकल्प, योग्यता के अनुसार प्लांट में रोजगार, मेडिकल बस सेवा पुनः शुरू करना, नियमित मेडिकल कैंप तथा खेल आयोजनों में भूविस्थापित पेंशनधारियों की भागीदारी शामिल रही।

बैठक में समिति के सचिव अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सह-कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह सहित अन्य सदस्य, ग्रामवासी, भूविस्थापित किसान एवं पेंशनधारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *