धर्मान्तरण रोकने सभी हिंदुओं को होना पड़ेगा स्वजागृत: पं. धीरेन्द्र शास्त्री
धमतरी, 9 अक्टूबर । राजधानी रायपुर में कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री नौ अक्टूबर को धमतरी पहुंचे। उन्होंने ग्राम गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी तुकाराम मरकाम ने माता की चुनरी की पगड़ी उन्हें पहनायी। इस अवसर पर उनके अनुयायी काफी संख्या में मौजूद थे।
बागेश्वर बाबा पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सभी हिंदुओं को स्वजागृत होना पड़ेगा तभी धर्मान्तरण को रोका जा सकता है। किसी के रोकने से धर्मान्तरण नहीं रुक सकता। जब तक हमारे हिंदू ही स्वजागृत नहीं होंगे तब तक यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा देश की सबसे बड़ी बीमारी है धर्मांतरण, कठोर कानून बनना चाहिए। हिंदुओं को जातिगत भेदभाव मिटाकर पिछड़े हिंदुओं को गले लगाकर उनको आगे बढ़ाने की जरूरत है। इससे धर्मांतरण रुक सकता है। हिंदू राष्ट्र के संबंध में उन्होंने कहा कि प्र...









