MP: रतलाम के जावरा में महिला पर कुरान जलाने का आरोप, मुस्लिम लोगों ने किया प्रदर्शन, घेरा थाना
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रतलाम जिले (Ratlam district) के जावरा में मुस्लिमों की धार्मिक किताब कुरान श्रReligious book Quran( को जलाने का मामला सामने आया है और इस खबर के आने के बाद वहां बवाल मच गया है। जिसके बाद इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किताब जलाने का आरोप मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) की ही एक रिटायर्ड बुजुर्ग शिक्षिका पर लगा है। यह घटनाक्रम गुरुवार दोपहर 1 बजे के बाद का बताया जा रहा है।
रिटायर्ड शिक्षिका बोली- मैं तो पुरानी किताबें जला रही थीपुलिस ने बताया कि पवित्र कुरान शरीफ जलाने का आरोप जिले के जावरा में हुसैन टेकरी क्षेत्र में इमामबाड़े के पीछे रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका अतिया खान पर लगा है। इस ब...









