Ujjain: बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी रियाज का पुलिस ने निकाला जुलूस
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के खाचरोद तहसील (Khachrod tehsil) के एक गांव में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी रियाज खान का पुलिस ने मंगलवार को सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी रियाज खान को पुलिस जब सड़क पर लेकर चल रही थी तो वह लंगड़ाता दिखा। इस बीच वकीलों ने भी आरोपी का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है।
रियाज खान के लंगड़ाने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल का मौका मुआयना कराने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी। आरोपी को सड़क पर जुलूस निकालने के दौरान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि 9 साल की बच्ची नानी के घर छुट्टी मनान...









