MP: रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा 72 सीटर विमान, दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा वासियों (Rewa Residents) को जल्द ही एक नई सौगात मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से जल्द ही 72 सीटर विमान (72 Seater Aircraft) उड़ान भरेगा। मंगलवार को इसका ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। इसके बाद अब 72 सीटर विमान उड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। यह विमान रीवा से दिल्ली (Rewa to Delhi) के लिए जल्द ही उड़ान भरेगा। रीवा से दिल्ली तक फ्लाइट कनेक्टिविटी होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक खास बात ये रही कि जो 72 सीटर प्लेन पहली बार रीवा की धरती पर उतारा गया, उसके पायलट भी रीवा के ही निवासी राघव मिश्रा है।
रीवा एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान उड़ान भरते थे,लेकिन अब विंध्य के लोगों के सपनों को और ऊंची उड़ान मिलने वाली है। जबलपुर से उड़ान भरकर यह प्लेन मंगलवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट पहुंचा,जो टेस्टिंग के बाद वापस जबलपु...









