होली के रंग आजीविका के संग:
मुरैना। महिलाओं के उत्थान व विकास के लिये केन्द्र व प्रदेश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने घर में ही आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुरैना जिले में लगातार मिशन गतिविधियों के तहत निर्मित किये जा रहे समूह से महिलाऐं जुड़ रहीं हैं। इसका परिणाम आज आजीविका मिशन द्वारा आयोजित आजीविका मेले में दिखाई दे रहा है। होली के रंग आजीविका के संग आयोजित मेले में चम्बल संभाग के चयनित स्व-सहायता समूह सदस्यों द्वारा 1,56,750 रुपये की राशि से अधिक खाद्य पदार्थ, रंग गुलाल व अन्य सामग्री का विक्रय किया गया। उक्त उद्गार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर ने व्यक्त किये। श्रीमती गुर्जर आजीविका होली मेला समापन समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से समूह सदस्य एवं उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रहीं थीं। यह मेला मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविक...









