Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) के सुवासरा (Suwasra) में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर (Property dealer) ने ट्रेन के सामने कुदकर आत्महत्या कर ली थी, इससे पहले लिखे सुसाइड लेटर में उसने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अमजद खान पठान (Amjad Khan Pathan) द्वारा परेशान करने और करीब 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। मृतक का सुसाइड नोट सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, और मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठन के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने सुवासरा चौपाटी पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियो के मकान तोड़ने के साथ ही 54 लाख रुपए दिलाने ओर भाजपा नेता को पार्टी से निष्काषित करने की मांग रखी। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बात नहीं बन...
MP के पेंच टाइगर रिजर्व में बढ़ा बांघों का कुनबा… बाघिन जुगनी ने 3 शावकों को दिया जन्म

MP के पेंच टाइगर रिजर्व में बढ़ा बांघों का कुनबा… बाघिन जुगनी ने 3 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) के पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) से एक खुशखबरी सामने आई है. जुगनी नाम की बाघिन (Tigress Jugni) ने तीन शावकों (Birth Three Cubs) को जन्म दिया है. बुधवार शाम सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने बाघिन और उसके छोटे शावकों को घूमते हुए देखा. उन्होंने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में दिख रहा है कि बाघिन एक शावक को मुंह से उठाकर आगे ले जा रही है और दो शावक उसके साथ साथ चल रहे हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि स्टाफ को भी बफर एरिया में बाघिन जुगनी अपने तीनों शावकों के साथ दिखी है. उन्होंने कहा कि बाघिन अभी अपने बच्चों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रही है और ऐसे समय में उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों से बचाने की जरूरत होती है। इसी वजह से रिजर्व प्रशासन ने बफर एरिया में होने वाली नाइ...
MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शीत लहर की चेतावनी

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, शीत लहर की चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठिठुरन जारी है। दिन और रात में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे (Temperatures drop below 10 degrees) पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शीत लहर (Cold wave) चलने की चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं अभी भी कई इलाकों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आगे पढ़िए राज्य के किन इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारीमौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने कई इलाकों के लिए येलो चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में शीत लहर चलने के आसार जताए गए हैं। भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में तीव्र शीत लहर चलने का अनुमान है। देवास, सतना, उमरिया, जबलपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान है। इसक अलावा अनुपपुर, बालाघाट जिलों में शीत दिन क...
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे गांव में बाघ का आतंक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे गांव में बाघ का आतंक

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
उमरिया। मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन से सटे ग्राम चँसुरा में बाघ ने दो मवेशियों का शिकार कर अपनी पनाहगाह बना लिया है, जिसके चलते ग्रामीणों का अकेले घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, कारण है ग्राम चंसुरा निवासी विष्णु साहू व सुरेश साहू के घर से 5 से 10 मीटर की दूरी पर बाघ निरन्तर बना हुआ है।गांव के भीतर ही उसको पालतू मवेशी शिकार करने को मिल गये जिसके कारण बाघ गांव छोड़ने को तैयार नहीं है, जबकि इन दिनों ग्रामीणों की धान और कोदो की कटाई के साथ गेंहू बुवाई भी चालू है, घर के लोग दिन भी खेतों में काम कर रहे हैं और दिन में महिलायें खाना लेकर खेतों में पहुँचाने जाती हैं। ऐसी स्थिति में बाघ के आतंक के चलते ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं, हालांकि ग्रामीण आपस में एक होकर बाघ को भगाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन बाघ है कि ग्रामीणों पर ही आक्रमक ह...
400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा

400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ट्रांसको टीम की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा भोपाल! मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 400 के.वी. सबस्टेशन, इंदौर में गत दिवस अर्धरात्रि के समय अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इस आकस्मिक और जोखिमपूर्ण स्थिति में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अदम्य साहस, सतर्कता और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टाल दिया। वन विभाग की सहायता से तेंदुए को सकुशल पकड़वाने में सफलता प्राप्त की। ड्यूटी पर तैनात आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा बघेला, सूरज मोहनिया तथा मेंटेनेंस टीम के सदस्य श्रीराम अभिलाष ने यार्ड क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखकर तत्काल सबस्टेशन की ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम को सूचित किया। इन कर्मियों ने अत्यंत धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी कार्मिकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या नुकसा...
विकसित भारत बिल्डाथोन में मध्यप्रदेश से 20 हजार आइडिया किये गये अपलोड

विकसित भारत बिल्डाथोन में मध्यप्रदेश से 20 हजार आइडिया किये गये अपलोड

मध्य प्रदेश
भोपाल : ! देश में विकसित भारत बिल्डाथोन-2025 का आयोजन केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और साक्षरता विभाग द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को सहभागीता करने का अवसर प्रदान किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग प्रतियोगिता आयोजन में मुख्य रूप से सहयोग कर रहा है। बिल्डाथोन में मध्यप्रदेश के एक लाख 38 हजार 582 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों के समूह बनाकर 34 हजार 655 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने 20 हजार से अधिक आइडिया और प्रोजेक्ट अपलोड किये। यह आइडिया पूरे देश के 46.73 प्रतिशत के विरूद्ध 57.73 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश इस मामले में देश में चौथे स्थान पर रहा। देश में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर असम रहा। नवाचार को किया जा रहा है प्रोत्साहित बिल्डाथोन का अर्थ एक ऐसी प्रतियोगिता है, जहां प्रत...
भावांतर योजना में आज का मॉडल रेट 4056 रुपए प्रति क्विंटल जारी

भावांतर योजना में आज का मॉडल रेट 4056 रुपए प्रति क्विंटल जारी

मध्य प्रदेश
भोपाल ! भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 11 नवंबर को 4056 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है, जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था।...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में 12 नवंबर को करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में 12 नवंबर को करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश जनजाति कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे अशासकीय संगठनो की नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में 12 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल नेशनल कॉन्क्लेव के समापन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे। कॉन्क्लेव का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। इसमें देश के 500 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ जनजातीय कल्याण से जुड़े हुए विषयों पर चर्चा करेंगे। नेशनल कॉन्क्लेव में विषय विशेषज्ञ स्वैच्छिक संस्थाओं एवं प्रयासों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जनजाति समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, वन अधिकार, शासन, प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ अपने-अपने व...
MP: विदिशा में कचरे से खाना उठाकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल… कांग्रेस ने दागे सवाल

MP: विदिशा में कचरे से खाना उठाकर खा रही लड़की का वीडियो वायरल… कांग्रेस ने दागे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
विदिशा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की कचरे के ढेर से खाना निकाल कर खाती नजर आ रही है। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। ऐसे में जब सरकारें करोड़ों की कल्याणकारी योजनाएं चलाने का दावा करती हैं विदिशा की यह तस्वीर सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य सरकार के साथ ही भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस (Congress) ने इस घटना को लेकर भाजपा, राज्य सरकार और विदिशा से सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से सवाल दागे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो को लेकर कहा कि यह केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार की व्यवस्था और शासन की विफलता का प्रती...
दिग्विजय सिंह ने दिल्ली धमाकों को बताया बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का प्रयास!

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली धमाकों को बताया बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का प्रयास!

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। दिल्ली (Delhi) में लालकिले (Red Fort) के बाहर हुए धमाके को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijay Singh) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला है। वो इस घटना को बिहार चुनाव (Bihar elections) में हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण (Hindu-Muslim polarization) करने का प्रयास के रूप में देख रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पीएमओ और अमित शाह को टैग कर लिखा, ''अमित शाह जी आप #BiharElection2025 में व्यस्त हैं और दिल्ली में लाल क़िले पर बम फट रहा है। NSA IB CP-दिल्ली क्या कर रहे थे? क्या इन लोगों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी? क्या इन पर कोई कार्रवाई होगी? या फिर इसे बिहार चुनाव में हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण करने का प्रयास होगा? देखते हैं। जिन निर्दोष लोगों की जान चली गई उन सभी के परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। शास...