Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी से VHP की मांग, हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए

ममता बनर्जी से VHP की मांग, हुमायूं कबीर के खिलाफ एक्शन लीजिए

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव डाले जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रतिक्रिया सामने आई है। VHP ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का निर्माण करना भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध है। वहीं संगठन ने पश्चिम बंगाल सरकार से निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की अपील भी की है। विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बाबर के नाम पर मस्जिद का नाम रखने का प्रस्तावित कदम हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इसका सीधा संबंध धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने से है। विहिप नेता ने कहा, "बाबर का नाम ऐतिहासिक रूप से हिंदू धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जुड़ा हुआ है। उसके नाम पर ...
ओडिशा में विधायकों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब 3.45 लाख मिलेगा वेतन

ओडिशा में विधायकों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब 3.45 लाख मिलेगा वेतन

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर । हाल ही में ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में तिगुनी बढ़ोतरी के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल बीते 9 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन ओडिशा विधानसभा ने सर्वसम्मति से चार विधेयक पारित किए थे, जो विधायकों की वेतन बढ़ोतरी को मंजूरी देता है। नए प्रावधानों के तहत, विधायक का कुल मासिक पैकेज पहले के 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये कर दिया गया है। इस कदम की सोशल मीडिया पर लोगों ने और कई दलों ने कड़ी आलोचना की है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जनता के बजाय विधायकों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।विरोध करने वालों दलों ने तर्क देते हुए कहा है कि 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय करीब 1.83 लाख रुपये है। वहीं संबंधित विधेयकों को मंजूरी मिल जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री को 3.74 लाख रुपये का मासिक वेतन और भत्ता मिलेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री को करीब 3....
मिड-डे मील : कर्नाटक में बच्‍चों ने ही दाल-चावल की प्‍लेट से निकाल कर दिखाए कीड़े

मिड-डे मील : कर्नाटक में बच्‍चों ने ही दाल-चावल की प्‍लेट से निकाल कर दिखाए कीड़े

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। कर्नाटक के एक सरकारी प्राइमरी स्‍कूल में जब बच्‍चों की थाली में मिड-डे मील परोसा गया, तो वे सहम गए. मिड-डे मील में मिले दाल-चावल में कीड़े रेंग रहे थे. ये कीड़े किसी एक बच्‍चे की थाली में नहीं, बल्कि सभी बच्‍चों के खाने में थे. टीचर्स ने जब देखा, तो पता चला कि पूरे मिड-डे मील में चावल के साथ कीड़े थे. मिड-डे मील की इतनी खराब क्‍वालिटी को लेकर छात्रों के माता-पिता बेहद नाराज हैं. मामले में जांच के आदेश दे दिये गए हैं.मिड-डे मील में कीड़ेस्‍कूल के मिड-डे मील में कीड़े मिलने की घटना कर्नाटक के कोप्पल जिले की है. कोप्पल के बिसारल्ली गांव के एक सरकारी स्कूल में स्कूल स्टाफ को दोपहर के भोजन के लिए रखे गए चावल में कीड़े मिले. इससे पहले कुश्तगी तालुक के मुड्डेनाहल्ली गांव के एक सरकारी स्कूल में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जो एक चिंताजनक घटना है. वहीं, छात्रों के लिए संभावित स्वास्थ...
वामपंथी नेता के बिगड़े बोल, बोले-महिलाएं पति के साथ सोने के लिए होती हैं…

वामपंथी नेता के बिगड़े बोल, बोले-महिलाएं पति के साथ सोने के लिए होती हैं…

राज्य, राष्ट्रीय
केरल। केरल में CPI(M) के एक नेता ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। CPI(M) के सैदाली मजीद ने हाल ही में केरल नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल की है और उन्होंने यह आपत्तिजनक टिप्पणी अपनी विक्ट्री स्पीच के दौरान की। जानकारी के मुताबिक वामपंथी नेता ने मुस्लिम लीग की महिला उम्मीदवारों को निशाना बनाते हुए महिला विरोधी टिप्पणियां कीं और शब्दों की मर्यादा भूल गए।एक रिपोर्ट में बताया कि सैदाली मजीद ने मुस्लिम लीग की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी महिला कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को आगे कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही थी। कथित तौर पर उन्होंने अपने भाषण में कहा, “सैदाली मजीद को हराने और इस वार्ड को छीनने के लिए, मुस्लिम लीग के पुरुषों को अपनी शादीशुदा महिलाओं को दूसरों के सामने नहीं दिखाना चाहिए था।” वामपंथी नेता यही नहीं रुकें। उन्होंने आगे कहा, “हम भी शादीशुदा हैं और हमारी भी बे...
J&K: उधमपुर में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकी को लगी गोली.. सर्चिंग जारी

J&K: उधमपुर में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, आतंकी को लगी गोली.. सर्चिंग जारी

राष्ट्रीय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में उधमपुर जिले (Udhampur district) के जंगल से सटे दूरदराज के गांव में सोमवार शाम मुठभेड़ हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी (Terrorist) घायल हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी भले ही रुक गई हो लेकिन पूरे इलाके को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने के लिए उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ पहाड़ी जिले के मजालता इलाके के सोअन गांव में तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने यहां तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। माना जाता है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हैं। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) भीम सेन टूटी ने बताया कि दूरदराज के गांव में आतंकवादियों के बारे में सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों ...
पड़ोसी देश नेपाल में भी चलेंगे भारत के 200 और 500 रुपये के नोट… लंबे समय से लगा वैन हटा

पड़ोसी देश नेपाल में भी चलेंगे भारत के 200 और 500 रुपये के नोट… लंबे समय से लगा वैन हटा

राष्ट्रीय
काठमांडू। भारत और नेपाल (India and Nepal) के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने वाली एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। नेपाली कैबिनेट (Nepali Cabinet) ने सोमवार को हुई बैठक में 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय नोटों (Indian Notes 200-500 Rupees) पर लगे लंबे समय के प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में किए गए संशोधन के बाद लिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जगदीश खरेल ने बताया कि अब इन नोटों का आयात-निर्यात दोनों देशों के बीच अनुमत होगा, हालांकि प्रति व्यक्ति अधिकतम सीमा बरकरार रहेगी। इस दौरान खरेल ने स्पष्ट किया कि नेपाली या भारतीय नागरिकों के लिए भारत से नेपाल में प्रति व्यक्ति 25000 रुपये लाने और नेपाल से भारत में इतनी ही राशि वापस ले जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स...
भारी टैरिफ के बाद भी भारत से जमकर सामान खरीद रहा अमेरिका… 19.4 % बढ़ा एक्सपोर्ट

भारी टैरिफ के बाद भी भारत से जमकर सामान खरीद रहा अमेरिका… 19.4 % बढ़ा एक्सपोर्ट

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ (Tariff) के बाद भी अमेरिका (America) भारत से जमकर सामान खरीद रहा है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नवंबर के महीने में भारत का एक्सपोर्ट्स (India's exports) 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 38.1 बिलियन डॉलर रहा। जोकि पिछले तीन साल में सबसे बेहतर है। इस उछाल के पीछे की वजह अमेरिका और चीन को अधिक मात्रा में एक्सपोर्ट्स हुए सामान हैं। इसके साथ इंपोर्ट्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवंबर के महीने में इपोर्ट्स 62.70 बिलियन डॉलर रहा। बता दें, व्यापार घाटा 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद नवंबर के महीने में 24.60 बिलियन डॉलर रहा। जोकि जून के बाद सबसे न्यूनतम स्तर है। अक्टूबर के महीने में भारत के एक्सपोर्ट्स में 12 प्रतिशत की गिरावट आई थी। ऐसे में एक बार से इजाफा इंडियन इकनॉमी के लिए अच्छी खबर है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका को भारत क...
देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने पूर्व IAS राज कुमार गोयल…., जानिए इनके बारे में…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल (Raj Kumar Goel) देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) (Chief Information Commissioner-CIC) के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इस पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की थी। समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई राजनीतिक हस्तियां और अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया के सितंबर 202...
विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

विवादों में घिरे नीतीश….कार्यक्रम में महिला का हिजाब हटाने का आरोप, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक (Female Doctor) के चेहरे से कपड़ा हटाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस (Rashtriya Janata Dal and Congress) ने उन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है. आरजेडी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी नेता मृत्युंजय...
MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

MP: उज्जैन में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बोरी में भरकर पीटा, मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में 9 साल की मासूम (A 9-year-old Innocent Girl) के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी एक पड़ोसी युवक है जिसने बच्ची क साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे बोरी में भरा और मोगरी से इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। बच्ची के परिजन जब उसे तलाशने लगे तो आरोपी उसे लेकर पहुंचा और बोला कि वह छत से गिर गई है। बच्ची को गंभीर हालत में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील के एक गांव में रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्ची अपनी दो बहनों के साथ नानी के घर आई थी। नानी और बड़ी बहनें छत पर बैठी थीं। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह काफी देर तक घर नहीं आई तो नानी ने उसकी बहन को उसे देखने भेजा लेकिन वह कहीं ...