MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) में नारकोटिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Narcotics Department Major action) करते हुए दस करोड़ रुपए की नशीली एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिस पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मार कर यह बरामदगी की है। फैक्ट्री के अंदर से 600 किलोग्राम के आसपास ड्रग्स बनाने का केमिकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है।
उज्जैन से 65 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के बीस किलोमीटर दूर आमला गांव में स्थित नर्सरी में नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोई ड्रग की बड़ी खेप को लेने पहुंच रहा है, सूचना पर नारकोटिक्स विभाग उज्जैन की एक टीम सुबह साढ़े चार बजे से लगी हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार...









