Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

हरियाणा IPS आत्महत्या केसः छुट्टी पर भेजे गए DGP कपूर, आज हो सकता है पोस्टमॉर्टम

हरियाणा IPS आत्महत्या केसः छुट्टी पर भेजे गए DGP कपूर, आज हो सकता है पोस्टमॉर्टम

राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर (Haryana Cadre) के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (Y. Puran Kumar) की आत्महत्या से मचे सियासी बवाल के बीच मंगलवार देर रात हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर (DGP Shatrughan Kapoor) को छुट्टी पर भेज दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आने की ठीक पहले हरियाणा ने ये फैसला लिया। ऐसे में अब शायद परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो सकता है। कुमार परिवार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब पांच बजे अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है। वह इस समय प्रियंका गांधी के साथ शिमला में हैं। बताया जा रहा है कि यदि सोनिया का स्वास्थ्य ठीक रहा है तो वह भी आएंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मंगलवार दोपहर में अमनीत के आवास पर पहुंचेंगे। आज परिव...
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

राष्ट्रीय
प्रारंभिक जांच के अनुसार हथियार पाकिस्तान से आए थे : डीजीपी गौरव यादव चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमेंकरण क्षेत्र के भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से दो ए.के.-47 राइफल सहित तीन हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों के इस जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार की रात को बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों व संबंधों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्द...
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक साधना का प्रतीक; मां नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों और अनुभूतियों पर संदर्भित पुस्तक 'परिक्रमा-कृपा सार’ भेंट की जिसका विमाेचन हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माेहन भागवत ने किया था । पटेल ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री काे 108 नदियों के उद्गम स्थलों से संकलित पवित्र जल का संग्रह भी एक विशेष लकड़ी के डिब्बे में भेंट किया। इसके साथ शाम को प्रहलाद पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वयोवृद्ध भाजपा नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट की। मीडिया से बातचीत में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया ...
राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राहुल गांधी मंगलवार को आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ स्थित स्वर्गीय पूरन कुमार के आवास पर जाएंगे और उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएस वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे और हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने 10 अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदे शौचालय की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का इनाम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर गंदे शौचालयों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये का इनाम देगी। यह इनाम फास्टैग रिचार्ज के रूप में दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 'विशेष अभियान 5.0' के तहत यह पहल शुरू की है, जो 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। एनएचएआई के अनुसार, योजना का उद्देश्य टोल प्लाजा पर बने शौचालयों को स्वच्छ बनाए रखना और यात्रियों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप के माध्यम से गंदे शौचालय की तस्वीर अपलोड करके एक हजार रुपये का इनाम प्राप्त कर सकता है। यह पहल ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित होगी, जहां उपयोगकर्ता को गंदे शौचालय की जियो-टैग की गई और समय-चिह्नित तस्वीर अपलोड करनी होगी। साथ ही उपयोगकर्ता को अपना नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर भी...
सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती: तरूण चुग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ऑपरेशन ब्लूस्टार पर बोले गए झूठ और कांग्रेस की 1984 में नरसंहार में भूमिका उजागर की। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तरुण चुग ने कहा कि यह कैसे संभव है कि श्री हरमंदिर साहिब पर टैंक और तोपें बिना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सहमति और आदेश के चलाई गई हों। सच को तोड़-मरोड़कर पेश करना शहीदों का अपमान है और इतिहास के सबसे काले अध्याय को ढकने की शर्मनाक कोशिश है। सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने के पाप से कांग्रेस कभी बच नहीं सकती। सोमवार को तरुण चुग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को चार दशक तक बचाया और संरक्षण दिया। जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार और एचकेएल भगत जैसे नेताओं, जिन पर 52 जिलों में निर्दोष सिखों की ...
MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप के निर्यात को लेकर WHO चिंतित, भारत ने भेजा जवाब

MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप के निर्यात को लेकर WHO चिंतित, भारत ने भेजा जवाब

राष्ट्रीय
न्यूयार्क। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में कफ सिरप (Cough syrups ) के पीने से बच्चों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) ने चेतावनी दी कि अनियंत्रित चैनलों के जरिए इन प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में निर्यात करने का जोखिम हो सकता है। WHO की ओर से 1 अक्टूबर को भेजे गए पत्र का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जवाब दिया है। इसमें पुष्टि की गई कि 3 सिरप दवाओं में घातक रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया, लेकिन इनमें से कोई भी प्रोडक्ट भारत से निर्यात नहीं किया गया। डीईजी और एथिलीन ग्लाइकॉल विषाक्त पदार्थ हैं, जिनका इस्तेमाल औद्योगिक सॉल्वेंट और एंटीफ्रीज एजेंट के रूप में होता है। ये छोटी मात्रा में भी बच्चों के लिए घातक हो सकते हैं। खतरनाक प्रोडक्ट्स की पहचान कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रीलाइफ...
बिहार चुनावः सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में फंसा पेंच… कांग्रेस ने तय किए 60 सीटों पर प्रत्याशी!

बिहार चुनावः सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में फंसा पेंच… कांग्रेस ने तय किए 60 सीटों पर प्रत्याशी!

राष्ट्रीय
पटना। बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। सीट शेयरिंग (Seat Sharing) के मुद्दे पर एनडीए (NDA) में तस्वीर साफ हो चुकी है लेकिन महागठबंधन (Grand Alliance) में अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस बीच कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अपने कोटे की 60 सीटों पर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे देगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार तक सीट बंटवारे का पेच नहीं सुलझने पर कांग्रेस अपनी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी। चूंकि पहले चरण के नामांकन में अब पांच दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को तैयारी के लिए भी समय चाहिए। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, विधानसभा दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद दल नेता मदनमोहन झा दिल्ली पहुंच चुके ...
चांदी के भाव में जोरदार उछाल के बीच सप्लाई संकट गहराया, सिल्वर ईटीएफ में निवेश पर रोक

चांदी के भाव में जोरदार उछाल के बीच सप्लाई संकट गहराया, सिल्वर ईटीएफ में निवेश पर रोक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में चांदी की कीमतों (Silver Price) में जोरदार उछाल के बीच इसकी सप्लाई पर संकट गहराने लगा है। सप्लाई की कमी के चलते इसके दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ म्यूचुअल फंड कंपनियों (Mutual fund Companies) ने चांदी आधारित सिल्वर ईटीएफ (Silver ETFs) में एकमुश्त (लंप-सम) और स्विच-इन निवेशों पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। दीवाली के बाद सप्लाई सामान्य होने पर निवेश फिर शुरू दिया जाएगा। इन कंपनियों का कहना है कि फैसला मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों और घरेलू बाजार में फिजिकल सिल्वर की कमी के कारण लिया गया है। अभी घरेलू चांदी की कीमतें वैश्विक कीमतों से ज्यादा प्रीमियम पर चल रही हैं, जिसका सीधा असर सिल्वर ईटीएफ की यूनिट (एनएवी) और रिटर्न पर पड़ सकता है। इसका मतलब है कि अभी नए निवेशक अगर रकम लगाते हैं तो उन्हें नुकसान का खतरा हो सकता है। 15 फीसदी तक उछला प्रीमियमत्योहा...
EPFO सदस्यों को मिलेगी ATM से अंशदान निकासी की सुविधा, आज बोर्ड की बैठक

EPFO सदस्यों को मिलेगी ATM से अंशदान निकासी की सुविधा, आज बोर्ड की बैठक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) अगले वर्ष की शुरुआत से अपने सदस्यों को एटीएम (ATM) के जरिए अंशदान निकासी (Contribution withdrawal.) की सुविधा देने जा रहा है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड कर नया आईटी सिस्टम 3.0 लाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। सोमवार यानी आज होने वाली ईपीएफओ से केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय चाहता है कि जनवरी 2026 से ईपीएफओ में यह सुविधा अनिवार्य तौर पर लागू हो जाए। इसके चलते केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में 3.0 सिस्टम को लागू कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अपग्रेड का उद्देश्य ईपीएफओ की डिजिटल सेवाओं को सरल और आधुनिक बनाना है, जिससे करीब आठ करोड़ ईपीएफओ सदस्यों के लि...