US से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला…. IMF की बैठक में शामिल नहीं होंगी वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली। भारत (India) की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) इस सप्ताह वॉशिंगटन (Washington.) में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund.- IMF) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल नहीं होंगी। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और अमेरिका (India and America) के बीच व्यापार और रूस से तेल खरीद को लेकर तनातनी जारी है। इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व अब वित्त मंत्रालय की आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर करेंगी। उनके साथ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन भी शामिल होंगे।
सीतारमण की अनुपस्थिति उस पृष्ठभूमि में खास मानी जा रही है जब ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर 50% तक का शुल्क लगा दिया है, जिसमें रूस से तेल खरीद को लेकर 25% का अतिरिक...









