Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

सावन का पहला सोमवार…. सोमनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक…. शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का पहला सोमवार…. सोमनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक…. शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सावन (Sawan) के पहले सोमवार (Monday) के अवसर पर देशभर में शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है. गुजरात में अरब सागर की लहरों के बीच स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ से लेकर मोक्षदायिनी नगरी काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) तक, हर तरफ आस्था का माहौल है. सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सावन के पहले सोमवार पर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। सावन के अवसर पर श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती में शामिल हो रहे हैं. ओडिशा के पुरी में भी पूजा-अर्चना करने के लिए लोकनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए ल...
सावन का पहला सोमवार…. ओंकारेश्वर में शाही सवारी में दिखेगा दिव्य नजारा…

सावन का पहला सोमवार…. ओंकारेश्वर में शाही सवारी में दिखेगा दिव्य नजारा…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ओंकारेश्वर। सावन माह के पहले सोमवार यानी आज 3 अगस्त को धर्मनगरी ओंकारेश्वर (Omkareshwar) पूरी तरह शिवमय नजर आएगी। भगवान श्री ओंकारेश्वर (Lord Shri Omkareshwar ) और श्री ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग (Shri Mamleshwar Jyotirlinga) की पारंपरिक शाही सवारी पूरे धार्मिक वैभव और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। करीब पांच घंटे तक दोनों ज्योतिर्लिंग नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस दौरान नर्मदा तट पर विशेष पूजन, पंचमुखी रजत प्रतिमा का नर्मदा स्नान, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, महाआरती और दोनों ज्योतिर्लिंगों का संयुक्त नौका विहार प्रमुख आकर्षण रहेगा। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और 'हर-हर महादेव' तथा 'बोल बम' के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले भगवान का विशेष अभिषेक, पूजन और पुष्पों से भव्य शृंगार किया ...
हमारी छोटी-छोटी लापहवाहियां देश पर बढ़ा रही आर्थिक बोझ…. 3 साल में खराब हो गए 62.13 अरब नोट

हमारी छोटी-छोटी लापहवाहियां देश पर बढ़ा रही आर्थिक बोझ…. 3 साल में खराब हो गए 62.13 अरब नोट

आर्थिक, राष्ट्रीय
कानपुर। जेब से निकला मुड़ा नोट... उस पर लिखा मोबाइल नंबर... कोने पर लगी स्टेपल... या पर्स में ठूंसकर रखा गया गंदा नोट। ये ऐसे दृश्य हैं जो रोज दिखाई देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी लापरवाहियां (Negligence) देश पर बड़ा आर्थिक बोझ (Heavy Economic Burden) डाल रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) (Reserve Bank of India - RBI) के आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ तीन वर्षों में 62.13 अरब नोट घिसने, फटने और गंदे होने के कारण चलन से बाहर करने पड़े। विशेषज्ञों का कहना है कि नोटों को संभालकर रखने की आदत न सिर्फ उनकी उम्र बढ़ा सकती है, बल्कि नए नोट छापने पर होने वाला भारी खर्च भी घटा सकती है। रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक , वर्ष 2024-25 नोटों के खराब होने के मामले में सबसे भारी साल रहा। इस एक वर्ष में ही 23.86 अरब नोट चलन से बाहर करने पड़े। 2025-26 में खराब होने के कारण चलन से बाहर होने वाले...
कच्चे तेल की खोज….. समुद्र मंथन योजना पर 84084 करोड़ खर्च करेगा भारत

कच्चे तेल की खोज….. समुद्र मंथन योजना पर 84084 करोड़ खर्च करेगा भारत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारत (India) एनर्जी निर्भरता (Energy Dependence) को कम करने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. अब भारत ने समुद्र से कच्‍चे तेल (Crude Oil) को निकालने के लिए एक योजना शुरू किया है. इस योजना के तहत समुद्र के नीचे अधिक तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की जाएगी. यह एक लॉन्‍गटर्म स्‍कीम है. इस प्रोग्राम का नाम 'समुद्र मंथन' रखा गया है. नेशनल आफसोर एक्‍सप्‍लोरेशन योजना (समुद्र मंथन) के तहत 84,084 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है. यह खर्च वित्त वर्ष 2030-31 तक चलेगा, जिसका लक्ष्य गहरे जल क्षेत्रों में घरेलू तेल और गैस की खोज को बढ़ावा देकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है. समुद्र में उन जगहों पर तेल और गैस की खोज की जाएगी, जहां पर विशाल संसाधन मौजूद हैं और अभी तक किसी ने खोज नहीं की है। सरकार के अनुसार, यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस नजरिए को दर्शाती है, जिसे उन्होंने...
केंद्र सरकार की जुलाई में बंपर कमाई…. GST कलेक्‍शन 15.4% बढ़कर ₹2.11 करोड़ पहुंचा

केंद्र सरकार की जुलाई में बंपर कमाई…. GST कलेक्‍शन 15.4% बढ़कर ₹2.11 करोड़ पहुंचा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। जुलाई महीने (July Month) में केंद्र सरकार (Central Government) को बंपर कमाई हुई है. सरकारी कोष में जीएसटी (GST) और टैक्‍स (Tax) से मोटी रकम शामिल हुई है. शनिवार को जारी सरकार के मंथली जीएसटी राजस्व आंकड़ों के अनुसार, घरेलू खपत में मजबूती, उच्च अनुपालन और आयात से टैक्‍स कलेक्‍शन (Tax collection) में तेज बढ़ोतरी के कारण जुलाई 2026 में भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्‍शन में साल-दर-साल 15.4% की बढ़ोतरी हुई और यह 2.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और वेस्‍ट एशिया में भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद मजबूत आर्थिक गतिविधि को दर्शाते हुए, कलेक्‍शन लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर बना रहा. घरेलू ट्रांजैक्‍शन से मिले सकल जीएसटी कलेक्‍शन जुलाई में पिछले साल के ₹1.31 लाख करोड़ से 10.1% बढ़कर ₹1.45 लाख करोड़ हो गया। आयात से मिले जीएसटी क...
MP: उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर FIR दर्ज… महिला के साथ रेप और मारपीट का आरोप

MP: उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर FIR दर्ज… महिला के साथ रेप और मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्थित दादू आश्रम के श्री पंचायती निर्मोही पानी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज (Mahamandaleshwar Gyandas Maharaj) पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना साल 2025 गुरु पूर्णिमा की बताई जा रही है। मामला 2 दिन पहले सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने महाराज पर खीर में नशीली चीज मिलाकर खिलाने के बाद दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाते हुए गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने महिला के सभी आरोपों को खारिज कर कहा कि उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला एक साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रही है। बताया जा ...
गुजरात से असम तक… मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में तबाही…केन्द्र ने जारी किए 2,117 करोड़ रुपये

गुजरात से असम तक… मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में तबाही…केन्द्र ने जारी किए 2,117 करोड़ रुपये

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मूसलाधार मानसूनी बारिश (Monsoon rains), बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं से देशभर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य आपका राहत कोष से बाढ़ प्रभावित सात राज्यों के लिए 2,117 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), ओडिशा (Odisha), नगालैंड (Nagaland), अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में शुक्रवार की देर रात बादल फटने के बाद पहाड़ी से आए मलबे और पत्थरों से आबादी वाले क्षेत्र में कई दुकानों, घरों को नुकसान पहुंचा और वाहन दब गए।मलबा आने से किश्तवाड़-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ देर के लिए बंद रहा। अमरनाथ यात्रा भी बंद है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से फंसे 2,200 लोगों को तीन विशेष ट्रेनें चलाकर निकाला गया। केरल में भारी बारिश के ब...
CWG 2026: भारत की पदक तालिका में लंबी छलांग….एक दिन में 8 गोल्ड सहित रिकॉर्ड 16 मेडल जीते

CWG 2026: भारत की पदक तालिका में लंबी छलांग….एक दिन में 8 गोल्ड सहित रिकॉर्ड 16 मेडल जीते

खेल, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स (Glasgow Commonwealth Games) के 10वें दिन भारत (India) की झोली में रिकॉर्ड 16 मेडल (Record 16 medals) आए। इन मेडल के दम पर भारत ने ओवरऑल मेडल टैली में लंबी छलांग लगाई है। भारत अब कुल 39 मेडल के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया है। भारत ने 10वें दिन 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 बॉन्ज मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड तो बॉक्सिंग में आए। बॉक्सर प्रीति पवार, जैस्मीन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने टॉप मेडल जीते, जबकि जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीते। लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000m फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर CWG 2026 का अपना दूसरा मेडल जीता। दूसरी ओर, पुरुषों के F57 शॉट पुट इवेंट में भारत 1-2 पर रहा, जिसमें सोमन राणा ने गोल्ड और शुभम ...
PoK में पाक सेना की फायरिंग में 40 लोगों की मौत… भारत की जांच की मांग

PoK में पाक सेना की फायरिंग में 40 लोगों की मौत… भारत की जांच की मांग

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाक अधिकृत कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir- PoK) में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) की फायरिंग में 40 लोगों की मौत पर भारत (India) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है। भारत ने कहा कि इस प्रकरण में पाकिस्तान (Pakistan) ने स्वीकारा है कि वह भारत में खून बहाने के लिए मुजाहिदीन भेजता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में पीओके में 40 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इन लोगों को अपना दुश्मन बताया। राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने खुले तौर पर माना कि जिन मुजाहिदीन को पाकिस्तान सरकार ने ट्रेनिंग और हथियार दिए और भारत में खून बहाने के लिए भेजा,अब वे इसका इस्तेमाल पाक के खिलाफ ही करने लगे हैं। जैसवाल ने कहा, इससे ...
संसद परिसर में सांसद पप्पू यादवव ने किया राम मंदिर चढ़ावा चोरी का नाटक….थाने पहुंची शिकायत

संसद परिसर में सांसद पप्पू यादवव ने किया राम मंदिर चढ़ावा चोरी का नाटक….थाने पहुंची शिकायत

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चढ़ावा चोरी की घटना का मुद्दा संसद में उठाने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने जो कुछ भी किया, वह उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। क्योंकि इस मामले को लेकर एक शख्स थाने पहुंच गया है और उसने इस बारे में शिकायत भी दर्ज करा दी है। दरअसल अयोध्या में हुए चढ़ावा चोरी के इस मामले को विपक्षी दलों के सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक की स्टाइल में दिखाया और ऐसा करते हुए उन्होंने भाजपा (BJP) पर निशाना साधा, साथ ही इस मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की। इस नाटक में हिस्सा लेने के लिए बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Rajesh Ranjan- Pappu Yadav) पुजारी का वेश धारण करके पहुंचे थे। वैसे भले ही विपक्षी सांसदों ने इसे प्रतीकात्मक रूप से किया हो, लेकिन पप्पू...