धोनी से बड़ा स्टार बने विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सच होती दिखी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में इस बार चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब छह दशक से सत्ता पर काबिज रही DMK और AIADMK को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। ताजा रुझानों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है और सत्ता के बेहद करीब पहुंचती दिख रही है।
अब तक मिले संकेतों के मुताबिक TVK करीब 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी चर्चा के केंद्र में हैं। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी पार्टी 118 सीटें जीत सकती है। अब जब रुझान उनके दावे के करीब पहुंचते दिख रहे हैं, तो उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ...




