Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

उर्वरक आपूर्ति में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान

उर्वरक आपूर्ति में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इसी दिशा में खरीफ और रबी 2025 के दौरान रेल मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के बीच बेहतर तालमेल का सकारात्मक असर जमीनी स्तर पर देखने को मिला है। उर्वरक रेकों की तेज और सुचारु आवाजाही के कारण राज्यों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिससे खेती के महत्वपूर्ण दौर में किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई जानकारी में कहा कि रेल मंत्रालय के सहयोग से देश के हर कोने तक पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाने में सफलता मिली है। विभाग का मानना है कि इस अभूतपूर्व समन्वय से खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत सरकार का संकल्प और मजबूत हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 मे...
मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय का दो दिवसीय दौरा नारायणपुर: करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नगरवासियों को 361 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री साय का यह दौरा नारायणपुर के लिए विकास कार्यों की सौगात, दूरस्थ इलाकों में सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, और सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अबूझमाड़ जैसे अति दूरस्थ अंचल तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जिले में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्...
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार आज भी देश सहित पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। लोकभवन के अधिकारियों-कर कर्मचारियों ने भी गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर बंद हुए

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर बंद हुए

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। बजट पेश होने से पहले निवेशक सतर्क रहते हुए कारोबार करते नजर आए। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर बाजार में पूरे दिन कमजोरी बनी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 625 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 205 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि, बाद में चुनिंदा शेयरों में आई खरीदारी के कारण दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। अंततः, सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते मेटल इंडेक्स 5.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, बैंकिंग, आईटी, ऑयल एंड गैस तथा टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके विपरीत, फार्मास्यूटिकल, कंज्यू...
वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

वडोदरा: नेशनल हाईवे-48 पर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 10 से अधिक घायल

राष्ट्रीय
वडोदरा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद जा रही 'जय खोडियार ट्रैवल्स' की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर न...
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा अनुरुप मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आज राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव 2026 का आयोजन शासकीय गुलाब उद्यान में किया जा रहा है। पुष्प महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्य प्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें बहुवर्षीय प...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट का उद्घाटन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में सुबह 10:30 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अंबाडे और वन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन विभाग के आई.एफ.एस. थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे।...
डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

खेल
सेंचुरियन, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्विंटन डिकॉक के ताबड़तोड़ शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर ली और इस तरह सीरीज अपने नाम कर ली। सुपरस्पोर्ट पार्क में आयोजित इस मैच में डिकॉक ने उधार के बल्ले से ऐसी पारी खेली कि दर्शक झूम उठे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक की बेबाक बल्लेबाजी ने कैरेबियाई गेंदबाजों को बेबस कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 15 गेंदें शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 33 वर्षीय डिकॉक ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 115 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के जड़े। यह साउथ अफ्रीका का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था।...
रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए

रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए

लेख
By: डॉ. मयंक चतुर्वेदी रुपये की गिरावट को इतना हल्‍के में मत लीजिए -डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को सरकार एक ऐतिहासिक आर्थिक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है। यह समझौता निःसंदेह भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर पैदा करता है और दीर्घकाल में व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने की क्षमता रखता है, किंतु इसी उत्सवधर्मी माहौल के बीच एक गंभीर आर्थिक संकेत डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का निरंतर कमजोर होने को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। देखा जाए तो वर्ष 2013 में जहां एक डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 68 के स्तर पर था, वहीं जनवरी 2026 तक यह 92 (91.95 रुपये प्रति डॉलर) के करीब पहुंच चुका है। लगभग 35 प्रतिशत का यह अवमूल्यन विदेशी मुद्रा बाजार का आंकड़ा आज भारत की एक हकीकत है, जो साफ तौर पर कहता है कि ये स्थिति हमारी अर्थव्यवस्...
कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन Ahmedabad में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एयरलाइन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर लिखे एक नोट पर मिली, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का यह विमान सुबह करीब 6.40 बजे 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उत...