होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से फीस वसूलेगा ईरान….. टोल प्लाजा खोलने की तैयारी !
तेहरान। ईरान (Iran) ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति ने स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से फीस वसूलने (Collecting Fees) की योजना को आगे बढ़ाया है. यानी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए ईरान नया 'टोल प्लाजा' ('Toll Plaza') खोलने की तैयारी में है. एक बड़ी बात यह भी है कि ईरान किसी भी करेंसी में पेमेंट स्वीकार करेगा. इसे सीधे तौर पर डॉलर को चुनौती माना जा रहा है।
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, प्रस्तावित रणनीतिक योजना के आर्टिकल 3 के तहत ईरान उन जहाजों से शुल्क ले सकेगा, जो उसके मुताबिक वहां दी जाने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. इनमें नेविगेशन, पर्यावरण, बीमा और सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं. खास परिस्थितियों में ईंधन और दूसरी सेवाओं के लिए भी फ...









